सिद्धार्थनगर: 20 अगस्त 2025
भूमाफियाओं द्वारा कब्जा जमीन पर चला बाबा का बुलडोजर
आज नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अंतर्गत वार्ड नं-09 सिंहेश्वरीपुरम में भू-माफियाओं द्वारा 30 वर्ष से अवैध रूप से कब्जा की गई ज़मीन को मुक्त करा कर तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव यादव के साथ जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह योजना क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होगा।

