Fri. Feb 13th, 2026

भोजवाल समाज ने अरुण भोजवाल को किया सम्मानित

लखनऊ: 19 जनवरी 2026

भोजवाल समाज द्वारा निकाली गई जागृति पदयात्रा के अयोध्या पहुंचने पर अरुण भोजवाल को भोजवाल रत्न से किया गया सम्मानित

अयोध्या: लखनऊ से पैदल यात्रा पहुंची अयोध्या में अरुण भोजवाल आजाद को भोजवाल जागृति पदयात्रा के माध्यम से भोजवाल समाज को संगठित करके भोजवाल समाज को जागृत करने के लिए श्रीराम जानकी कान्यकुब्ज वैश्य भोजवाल पंचायती मंदिर विभीषण कुंड, अयोध्या धाम द्वारा भोजवाल रत्न से सम्मानित किया गया।

इस तीन दिवसीय भोजवाल जागृति पदयात्रा लखनऊ से अयोध्या धाम के श्री राम जानकी मंदिर विभीषण कुण्ड पहुंचने पर श्रीराम जानकी मंदिर अयोध्या धाम के महंत श्रीदुर्गेश दास एवं भोजवाल समाज अयोध्या के द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे भोजवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण भोजवाल को यहां भोजवाल रत्न से इस यात्रा का सफलतापूर्वक समापन स्थल तक पहुंचने पर सम्मान दिया गया। अरुण भोजवाल आज़ाद इस सम्मान से गदगद होकर कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से होली के बाद निकाली जाएगी और पूरे उत्तर प्रदेश के एक करोड़ से भी अधिक भोजवाल समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा जिससे इस समाज को भी राजनैतिक एवं सामाजिक हक और अधिकार प्राप्त हो सके।

इस पैदल यात्रा में बिहार से गणेश कानू मुखिया,मुंबई से रामजी भोजवाल, राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराम प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव दिलीप प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष शिवनाथ भोजवाल, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ युगल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष लखनऊ सुरेंद्र प्रकाश भोजवाल सहित दिलीप भोजवाल, हरीश भोजवाल, आलोक भोजवाल, शुभम भोजवाल, विजय भोजवाल, जितेंद्र भोजवाल , मनोज भोजवाल, शिवा, छोटू, अनुज भोजवाल,सुशील भोजवाल के अलावा अयोध्या जनपद से पदयात्रा में शामिल होने वाले भोजवाल समाज के सुल्तानपुर से बजरंगी भोजवाल, विजय भोजवाल, अशोक भोजवाल, रक्तदानी दीपक भोजवाल, विनोद भोजवाल, राम सुमेर भोजवाल, मोहित भोजवाल, दीपक गुप्ता, वेद प्रकाश, छेदीलाल चौधरी, संजय, शिलादेवी, बस्ती से रामकुमार भोजवाल, बृजभान भोजवाल, हरिराम भोजवाल, रामगोपाल भोजवाल, शिवाजी भोजवाल, राजन भोजवाल, अशोक भोजवाल, गोरखपुर से अशोक भोजवाल, सुग्रीव, रवि भोजवाल, भदोही से शेषधर भोजवाल, गोंडा से मनीष भोजवाल, श्यामू भोजवाल, दीपक भोजवाल, अजय, कशौधन, विनय भोजवाल, संतोष भोजवाल, नमन भोजवाल, मुन्ना भोजवाल, दीनानाथ भोजवाल, संतोष धानेपुर, मुरादाबाद से राकेश भोजवाल, भोजवाल, बरेली से हरिश्चंद्र सक्सेना, दिल्ली से डॉ प्रमोद भोजवाल, राजीव भोजवाल लखनऊ से डॉ मनोहर गुप्ता कानू, अशोक गुप्ता, डॉ मनोज गुप्ता, अवधेश, कौशल रिटायर्ड कैप्टन, जयराम रिटायर्ड फौजी, भीम भोजवाल, सुनील भोजवाल, अयोध्या से मनीष देव भोजवाल, ओमप्रकाश भोजवाल, संतोष भोजवाल, भाई लाल भोजवाल, अमन भोजवाल,रमेश भोजवाल, जगदीश भोजवाल, अजय भोजवाल, शिवकुमार भोजवाल, शिव प्रताप भोजवाल, मनोज भोजवाल, सेठ अतुल भोजवाल प्रतापगढ़ से वर्षा भोजवाल, प्रदीप भोजवाल प्रधानजी, रायबरेली से राकेश भोजवाल, वीरेंद्र भोजवाल बाराबंकी से रामानंद भोजवाल, श्रीनाथ भोजवाल, विपिन कुमार मनोज कुमार तथा अतुल भोजवाल , पवन भोजवाल, संजय भोजवाल, आशीष सुरेंद्र रामप्रकाश आदि भोजवाल समाज के लोग पदयात्रा में सम्मिलित हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *