Fri. Feb 13th, 2026

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केंद्र सोहना का किया भ्रमण

सिद्धार्थनगर: 31 जनवरी 2026

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केंद्र सोहना का किया भ्रमण

कृषि मंत्री ने किसानों को मखाना और कालानमक की खेती करने के लिए किया प्रेरित

सिद्धार्थनगर: मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही ने सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल के साथ कृषि विज्ञान केंद्र सोहना का भ्रमण किया गया। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान केंद्र पर संचालित मखाना उत्पादन इकाई, मुर्गी पालन इकाई, लाइन सोइंग पद्धति से गेहूं की फसल एवं स्ट्रॉबेरी की खेती का अवलोकन किया तथा केंद्र की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र के कृषि परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद वैज्ञानिकों अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार, जैविक खेती को प्रोत्साहन और स्थानीय फसलों जैसे काला नमक चावल जैसी जी0आई0 टैग वाली उपज की बेहतर पैकेजिंग व मार्केटिंग पर जोर दिया। मखाने की खेती पर भी जोर देते हुए कहा कि जो भी किसान मखाने की खेती करना चाहते है तो यहां के किसानों और वैज्ञानिकों का प्रतिनिधि मंडल टीम दरभंगा जाएगा ट्रेनिंग लेकर आएगा जिससे आने वाले समय मे काला नमक के साथ साथ मखाना के खेती का विस्तार किया जा सके।

इस दौरान उपस्थित कृषक बंधुओं को संबोधित करते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचार एवं आयवर्धन के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर केन यूनियन के चेयरमैन संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय पाठक,जयवर्द्धन तिवारी एवं ए.डी. एक्सटेंशन के.एम. सिंह की उपस्थिति रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *