Fri. Feb 13th, 2026

मकर संक्रांति पर्व पर संगम तट से लेकर चौराहों तक अपराध निरोधक समिति के सैकड़ों स्वयंसेवक सेवा महाअभियान में रहे तैनात

प्रयागराज: 15 जनवरी 2026

मकर संक्रांति पर्व पर संगम तट से लेकर चौराहों तक अपराध निरोधक समिति के सैकड़ों स्वयंसेवक सेवा महाअभियान में रहे तैनात

प्रयागराज से News17 india संवाददाता की रिपोर्ट

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित विश्वविख्यात एवं ऐतिहासिक माघ मेला के अंतर्गत 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा, सहयोग एवं सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर सेवा अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।

अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में तथा पुलिस कमिश्नर प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक माघ मेला के मार्गदर्शन में समिति के पदाधिकारी, तहसील सचिव, थाना कमेटी प्रभारी, वार्ड अधिकारी, यूथ टीम, महिला टीम एवं अधीनस्थ स्वयंसेवक आज प्रातः तीन बजे से ही मेला क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे, स्वयं सेवकों को मेला प्रशासन द्वारा निर्धारित समस्त स्नान घाटों, प्रमुख चौराहों, संगम क्षेत्र, वीआईपी घाट, प्रशासनिक मार्गों, प्रवेश एवं निकास प्वाइंट्स पर तैनात किया गया, जहाँ वे समिति के निर्धारित ड्रेस कोड एवं अधिकृत परिचय पत्र के साथ पूरी मुस्तैदी से उपस्थित रहे।

सेवा कार्यों में प्रमुख रूप से तहसील सचिव दिग्विजय सिंह (कोरांव), थाना कमेटी प्रभारी खीरी डॉ. सुभाष चंद्र, थाना कमेटी प्रभारी मेजा मोहम्मद आफताब, नोडल प्रभारी गंगापार अंकित सिंह, वार्ड अधिकारी नैनी रामबाबू सिंह, यूथ टीम प्रभारी यमुनानगर मनीष विश्वकर्मा, थाना कमेटी प्रभारी मुट्ठीगंज सचिन कुमार केसरवानी, धूमनगंज अजय सिंह रघुवंशी, करेली कयामुद्दीन, जॉर्ज टाउन अखिलेश चंद जैन, कोतवाली श्रवण कुमार गौड़, अतरसुइया राजेश निषाद खन्ना,वार्ड अधिकारी करनैलगंज अनुपम विश्वकर्मा, थाना कमेटी झूंसी सीमा देवी, थाना कमेटी हंडिया राम सजीवन, यूथ टीम प्रभारी हंडिया ऋषि राज,भदोही टीम प्रभारी अजय कुमार बिंद, मंडी टीम प्रभारी निखिल श्रीवास्तव, घूरपुर शिवकुमार शुक्ला, शाहगंज फैयाजुद्दीन अंसारी (फैजी), खुल्दाबाद योगेश चौरसिया, सर्किल प्रभारी सिविल लाइंस जितेंद्र श्रीवास्तव, कीडगंज थाना कमेटी कुणाल जायसवाल एवं थाना कैंट संजय शुक्ला ने अपने-अपने अधीनस्थ टीमों के साथ सेवा कार्य में पूर्ण सक्रियता के साथ लगे रहे।

आपदा प्रकोष्ठ प्रभारी मेजर सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा संगम,वीआईपी घाट, नवास, दारागंज प्रशासनिक चौराहा एवं भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सैकड़ों स्वयंसेवकों को तैनात किया गया। इन स्वयंसेवकों द्वारा बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित स्नान घाट तक पहुँचाने, खोए हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने, मार्गदर्शन देने एवं आपात स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। समिति की व्यवस्था टीम के अंतर्गत सतीश कुमार मिश्रा,अजीत कुमार सिन्हा, भावना त्रिपाठी, अनंत अग्रवाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप धार, प्रशांत सिंह, विशाल श्रीवास्तव, आयुष जायसवाल, संदीप सोनी, राकेश शर्मा, राकेश निषाद, कमला देवी एवं रमेश चंद द्वारा मेला क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे सेवकों एवं श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं भोजन की सुचारु एवं व्यवस्थित व्यवस्था की गई।

इसी क्रम में शोएब आलम, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अहमद नूर मोहम्मद, जावेद, प्रिंस, ऋषिकेश सिंह मौर्य, निखिलेश श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, एडवोकेट मनोज सिंह, सुभाष चंद्र कक्कड़, मधु, जितेंद्र, सतीश कुमार साहू, यासीन अहमद शेख, वकार अहमद अंसारी, मोहम्मद दानिश, रवि कुशवाहा, अर्जुन सिंह, मनीष श्रीवास्तव एवं शकील अहमद खान रोहित सिंह सक्षमविश्वकर्मा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं प्रमुख चौराहों पर तैनात सेवकों को जलपान उपलब्ध कराया तथा श्रद्धालुओं से विनम्र, संयमित एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने हेतु निरंतर प्रेरित किया। सेवा कार्यों से संतुष्ट होकर पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पांडेय (आईपीएस), अपर सहायक मेला अधिकारी (पुलिस) विजय आनंद, क्षेत्राधिकारी परेड जगदीश कालीरमन एवं नैनी-अरेल क्षेत्राधिकारी द्वारा समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया तथा आगामी प्रमुख स्नान पर्वों में इसी प्रकार अनुशासित एवं संगठित सेवा देने हेतु प्रोत्साहित किया।

अंत में समिति के सचिव संतोष कुमार ने मकर संक्रांति पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त पदाधिकारियों, अधीनस्थ टीमों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर और अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को समिति एवं जर्मन रेमेडीज जय मां होमियो फार्मेसी प्रयागराज के सौजन्य से हजारों मरीजों को डॉ संतोष कुमार यादव, डॉ अनिल सिंह, डॉ दीपा यादव, डॉ सुनील पटेल, प्रिंस नितेश ने फ्री चेकअप करके निशुल्क दवा प्रदान किया, साथ ही समिति के द्वारा खिचड़ी का भी वितरण कराया गया जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण करके समिति और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *