Fri. Feb 13th, 2026

मतदाता सूची में विलोपित नाम जुड़वाने हेतु पूर्व प्रधान राम अवतार ने डीएम को संबोधित दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर: 30 दिसंबर 2025

मतदाता सूची में विलोपित नाम जुड़वाने हेतु पूर्व प्रधान राम अवतार ने डीएम को संबोधित दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर: विकास खंड जोगिया उदयपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गो के कई लोगों का नाम एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण अभियान) 2003 की मतदाता सूची के आधार पर बीएलओ द्वारा विलोपित कर दिया गया है। मतदाता सूची में विलोपित नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ को कई बार कहा गया लेकिन बीएलओ द्वारा नाम नहीं जोड़ा गया।

इस दौरान विलोपित नाम को पुन: मतदाता सूची में जोड़ने हेतु पूर्व प्रधान बड़गो ने अपने गांव की महिलाओं एवं पुरुषों के साथ जिला अधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से डीएम प्रतिनिधि सदर उप जिला अधिकारी कल्याण सिंह मौर्य को मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान हेतु बीएलओ को निस्तारण हेतु भेज दे रहा हूं। विलोपित नाम यदि दूसरे किसी अन्य जगह मतदाता सूची में नहीं है तो बीएलओ द्वारा जोड़ने का कार्य किया जाएगा। SDM सदर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एस0आई0आर0 प्रक्रिया के दौरान यदि कोई त्रुटि हुई है तो उसको सुधारने का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व प्रधान बड़गो के अलावा जुब्बा देवी,कुसुम सुनीता,अनिता, अर्जुन यादव सिकंदर यादव, धर्मेंद्र, सुकई,राम अवध आदि तमाम ग्रामीण महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *