सिद्धार्थनगर:04 नवंबर 2025
मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के समस्या का तत्परता से करें निदानः वीरू साहनी
मत्स्य विभाग की योजनाओं की क्रियान्वयन के लिए कैंप का आयोजन किया जाय: वीरू साहनी
बहुउद्देशीय समितियों का गठन ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध जल क्षेत्र पर कराया जाय: वीरू साहनी
सिद्धार्थनगर: विकास भवन सभागार में मत्स्य जीवी सहकारी समितियों एवं मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मत्स्य जीवी सहकारी संघ के सभापति वीरू साहनी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, मछुआ दुर्घटना बीमा, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन आदि योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर मत्स्य पालकों का किसान क्रेडिट कार्ड, एन०एफ०डी०वी० पोर्टल पर मत्स्य व्यवसाय से जुड़े सभी व्यक्तियों का पंजीकरण एवं मछुआ दुर्घटना बीमा कर लाभांवित कराया जाय। समितियों कॉ आवंटित नदियों के जलक्षेत्र में चोरी से मत्स्य आखेट पर रोक लगाते हुए तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाय। वीरू साहनी ने कहा कि मछुआरों व मत्स्य पालकों के हित को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर रामबहाल साहनी,राजेश कुमार साहनी, संजय साहनी, घुरहू निषाद, रामेश्वर निषाद, आदि ने अपनी समस्याओं को सभापति के समझ रखा तथा सभापति के द्वारा उक्त मत्स्य पालकों को आश्वासन दिया गया कि आपके समस्या का निस्तारण समयबद्ध तरीके से कराया जायेगा।।
इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य नन्द किशोर प्रसाद,पुलिस उपाधीक्षक नौगढ़, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक रवि कुमार सिन्हा, राहुल कुमार चौरसिया, मत्स्य निरीक्षक,सचिव मण्डी समिति नौगढ़, शोहरतगढ़ ने संघ के सभापति वीरू साहनी का स्वागत किया।

