महराजगंज-फरेंदा/आतंकवाद विरोधी दिवस पर सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने पुलिस वालों को दिलाई शपथ
महराजगंज जिले के फरेंदा कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने सभी पुलिसकर्मियों को आतंकवाद और हिंसा से सच्ची निष्ठा पूर्वक मुकाबला करने की शपथ दिलाई । शपथ मे उन्होंने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। शपथ के दौरान थाना प्रभारी गिरजेश उपाध्याय ने कहां आतंकवाद और हिंसा से डटकर मुकाबला करने के लिए हम और हमारे पुलिस के जवान हर समय तैयार रहते हैं। इस अवसर पर उप निरीक्षक अविनाश त्रिपाठी ,विशाल सिंह, गिरजेश राय,चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट…)
