गोरखपुर: दिनांक: 04.09.2025
महाविद्यालय के गणित अनुभाग द्वारा शिक्षक दिवस के पूर्व सन्ध्या पर शिक्षण कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
आज दिनांक 04.09.2025 को महाविद्यालय के गणित अनुभाग द्वारा शिक्षक दिवस के पूर्व सन्ध्या पर शिक्षण कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. नितीश शुक्ला, प्रभारी भौतिक विज्ञान विभाग ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षण की दक्षता, अभिव्यक्ति क्षमता, आत्म विश्वास, समयवद्ध अभिव्यक्ति व नवाचार को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में बी0एस0सी0 गणित के विभिन्न सेमेस्टर के 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बी0एस0सी0 पंचम सेमेस्टर के प्रशान्त गुप्ता ने प्रथम स्थान, बी0एस0सी0 प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शौर्या सिंह एवं नन्दिनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा बी0एस0सी0 प्रथम सेमेस्टर के राज गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सह संयोजक डॉ. सूरज शुक्ला, प्रभारी गणित विभाग ने प्रतियोगिता का संचालन किया। डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, डॉ. आनन्द मिश्रा व कौशल प्रताप सिंह ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर डॉ. रामपाल मौर्या, डॉ. प्रणव कुमार पाण्डेय सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।
डॉ.(सुनील कुमार सिंह)
सह प्रभारी, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी।

