सिद्धार्थनगर: दिनांक 02.11.2025
महिला थाना द्वारा मिशन शक्ति के तहत 05 परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराकर उनको बिखरने से बचाया
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में, विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.11.2025 को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र मे प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा 05 परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवारो को बिखरने से बचाया गया। परिवारो को बिखरने से बचाने मे महत्वपूर्ण योगदान भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक महिला थाना,काउंसलिंग टीम में उपनिरीक्षक राम नारायण शुक्ला,महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़,रीना रावत महिला आरक्षी संगीता गौतम, शिवानी सिंह व नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
परिवारो का विवरण-इन्दिरा देवी पत्नी सूरज निवासी कुसुम्ही थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर,लक्ष्मी पत्नी अजीत निवासी गनवरिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर,सजीहा पत्नी मुस्ताक अहमद निवासी पीरैला थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर,गुड़िया पत्नी शिवकुमार निवासी साड़ी थाना व जनपद सिद्धार्थनगर,सुमित्रा पत्नी हरिप्रसाद निवासी बभनी थाना व जनपद सिद्धार्थनगर।

