Sun. Feb 15th, 2026

मिशन शक्ति केंद्र ने 09 बिखरते परिवारों को जोड़ा

मिशन शक्ति केंद्र ने 09 बिखरते परिवारों को जोड़ा, काउंसलिंग से दूर हुए मनमुटाव एक साथ विदा हुए पति-पत्नी

सिद्धार्थनगर। डॉ. अभिषेक महाजन,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में महिला थाना सिद्धार्थनगर पर मिशन शक्ति केंद्र द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। आज दिनांक 12 अक्टूब को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे व उनकी टीम ने वैवाहिक विवादों से जूझ रहे 9 दंपतियों की काउंसलिंग कर उनके बीच चल रहे मनमुटाव और गलतफहमियों को दूर किया। काउंसलिंग बाद सभी जोड़ों ने आपसी मतभेदों को भुलाकर पुनः एक साथ जीवन की नई शुरुआत करने का निर्णय लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद की उपस्थिति में सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया,काउंसलिंग टीम में महिला आरक्षी नेहा सिंह, प्रियंबदा सिंह, संगीता गौतम एवं प्रगति राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सुलह कराए गए दंपतियों के नाम – रूपा पत्नी अवधेश, मोहल्ला रामप्रसादनगर, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर। अंजली पत्नी विरेंद्र, बनरही, थाना शोहरतगढ़। ज्योति पत्नी संजय, कुशभौना, थाना सिद्धार्थनगर। जयदेवी पत्नी राजू, सिरसिरिया, थाना शोहरतगढ़। प्रियंका पत्नी पिंटू, डेगहा जोत कस्तूरी, थाना इटवा,वंदना पत्नी राम सुमिरन, खुरनजोत, थाना बांसी। अंगीता पत्नी दिनेश, महनगा, थाना सिद्धार्थनगर। वैजयंती पत्नी संदीप, तेतरी बाजार, थाना सिद्धार्थनगर। सुनीता पत्नी बृजलाल, रसूलपुर, थाना मोहाना। मिशन शक्ति केंद्र सिद्धार्थनगर की यह पहल समाज में वैवाहिक रिश्तों की मजबूती और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिसाल बन गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *