जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 29 सितंबर 2025
मिशन शक्ति के तहत “थाना खेसरहा”पर 08 की छात्रा रिषिका सिंह को बनाया गया एक दिन का थानाध्यक्ष
मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन “मिशन शक्ति फेज-05” अभियान के तहत जनपद सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा पर थानाक्षेत्र के सनराईज पब्लिक स्कूल बेलवा लगुनही की छात्रा को “एक दिन का थानाध्यक्ष खेसरहा” बनाया गया तथा थानेदार/छात्रा द्वारा थाने के अभिलेखों की जानकारी ली।
#सिद्धार्थनगर: पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में आज दिनांक 29.09.2025 को पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थ नगर श्री प्रशान्त कुमार व क्षेत्राधिकारी बांसी जनपद सिद्धार्थनगर मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण व थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र द्वारा मिशन शक्ति फेज 05” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद सिद्धार्थनगर में बालिकाओं के सशक्तिकरण, विश्वास व जागरूकता का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र के सनराईज पब्लिक स्कूल बेलवा लगुनही की कक्षा 08 की छात्रा रिषिका सिंह पुत्री अजय सिंह साकिन रिठिया बाजार थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर को थाना खेसरहा के “एक दिन का थानाध्यक्ष खेसरहा” बनाया गया । इस दौरान छात्रा द्वारा थाने पर आने वाले आम जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। थानेदार/छात्रा द्वारा थाने के अभिलेखों की जानकारी ली गयी। छात्रा जनपद पुलिस के साथ कार्य करके काफी उत्साहित हुई तथा सिद्धार्थनगर पुलिस को धन्यवाद दिया ।

