Mon. Jun 1st, 2026

मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच में बारावफात के जुलूस के दौरान हुए हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा दुःख/मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी

मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच में बारावफात के जुलूस के दौरान हुए हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा दुःख/मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

लखनऊ: 9 अक्टूबर 2022

Contents
मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच में बारावफात के जुलूस के दौरान हुए हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा दुःख/मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदनालखनऊ: 9 अक्टूबर 2022उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में वारावफत जुलूस के दौरान हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।11,000 बिजली लाइन की चपेट में आने से 4 की मौत,4 झुलसेबहराइच। थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एच.टी लाइन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है।,जबकि चार लोग झुलस गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस की माने तो यह घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया। इसको लेकर चल रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। जिसमें से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में वारावफत जुलूस के दौरान हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

11,000 बिजली लाइन की चपेट में आने से 4 की मौत,4 झुलसे

बहराइच। थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एच.टी लाइन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है।,जबकि चार लोग झुलस गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस की माने तो यह घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया। इसको लेकर चल रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। जिसमें से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

Related Post