Wed. Apr 29th, 2026

मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार द्वारा पोलियो खुराक पिलाकर विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर-19/ 11/ 2022

मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार द्वारा पोलियो खुराक पिलाकर विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

आज दिनांक 19/ 11/ 2022 को अर्बन पीएचसी नौगढ़ पर विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर जयेंद्र कुमार द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित आशा आंगनवाड़ी एवं अभिभावकों को को बताया गया यदि हम बढ़-चढ़कर इसी प्रकार टीकाकरण कार्यक्रम एवं अन्य सरकारी योजनाओं में भागीदारी करते रहेंगे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का मानसिक विकास कर पाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर डॉक्टर बी के अग्रवाल द्वारा बताया गया यह विशेष टीकाकरण कार्यक्रम विशेषता उन बच्चों के लिए चलाया जा रहा है किसी कारण से टीकाकरण कराने से टूट गए थे इस कार्यक्रम में 7 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा जो किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए थे यूनिसेफ केडीएमसी अमित शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि इस कार्यक्रम में धर्मगुरु भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और समुदाय को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उजेहर अतहर,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ए के आजाद, यूनिसेफ के ओके गूगल कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ला, डॉ प्रशांत कुमार मौर्या, मौलाना बरकत अली, बीसीपीएम रवि चौधरी बीएमसी अयाज एवं आशा आंगनवाड़ी एवं उपस्थित रहे.

Related Post