Sun. Jul 26th, 2026

युवाओं के हितों के संरक्षण हेतु सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम- 2024” संशोधन बिल लाने से राहुल गांधी सहित विपक्षियों के हाथों से उड़ गये तोते- बृजलाल

युवाओं के हितों के संरक्षण हेतु सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम- 2024” संशोधन बिल लाने से राहुल गांधी सहित विपक्षियों के हाथों से उड़ गये तोते- बृजलाल

आरोपियों को त्वरित सजा देनें के लिए “फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट” गठित किए जायेंगे! जिससे उन्हें शीघ्र सजा दिया जा सके-बृजलाल

राज्यसभा सांसद ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना! सुरक्षा बलों,पत्रकारों, सामान्य जनमानस पर अपने पालतू गुंडों से हमले करवाकर पुलिस की गाड़ियों और सरकारी संपत्तियों को पहुंचाई क्षति

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त करते ही विपक्षी पार्टीयों को लगा करारा झटका! जो “नीट” पेपर लीक के मामले को लेकर पूरे देश में अराजकता फैलाना चाहते थे-बृजलाल

नई दिल्ली: Ex डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच को साधुवाद किया है! उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के हितों के संरक्षण हेतु “सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम- 2024”को संशोधित करने हेतु इसी मानसून सत्र में संशोधन बिल ला रहे हैं। इस बिल के माध्यम से पेपर लीक करने, अनुचित साधनों का प्रयोग, नकल करने के अपराधों को अधिक कड़ा बनाया जा रहा है।आरोपियों को त्वरित सजा देनें के लिए “फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट” गठित किए जायेंगे! जिससे उन्हें शीघ्र सजा दिया जा सके। नक़ल रोकने के लिए जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह घोषणा की और सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में भी इसे लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की तो राहुल गांधी सहित विपक्षियों के हाथों से तोते उड़ गये।

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त करते ही विपक्षियों विशेषकर (इंडी गठबंधन) कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,डीएमके,आरजेडी, इस्लामिक संगठनों,वामपंथियों को करारा झटका लग गया जो “नीट” पेपर लीक के मामले को लेकर पूरे देश में अराजकता फैलाना चाहते थे। इन पार्टियों ने,सुरक्षा बलों,पत्रकारों, सामान्य जनमानस पर अपने पालतू गुंडों से हमले करवाये और पुलिस की गाड़ियों और सरकारी संपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई।

Ex डीजीपी व राज्य सभा सांसद बृजलाल ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि मौका देखते ही राहुल गांधी सरकार से तुरंत तीन माँग कर बैठे! (1)शिक्षामंत्री धर्मेंद्र का इस्तीफ़ा, (2)छात्रों पर लाठी चार्ज करने वालों को सजा यानी पुलिस बलों पर कार्यवाही, (3) छात्रों से सरकार द्वारा माफ़ी माँगना…Ex डीजीपी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि शायद उनको मालूम होगा कि जिन लोगो ने हिंसा फैलाई वे छात्र नहीं थे! बल्कि देश विरोधी पार्टियों के पाले हुए शातिर गुंडे और अपराधी थे। जिन्होंने 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों पर हमले करके घायल किए हैं और लिंच करने का भी पूरा प्रयास किया।उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों पर इतना उत्पीड़ित होनें के बावजूद संयमित होकर ड्यूटी निभाई,इसके लिए हम उनको साधुवाद करता हूं! उन्होंने कहा इन सभी गुंडों की आपराधिक गतिविधियां कैमरों में कैद है और दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर भी लिखे जा चुके है। इन्हें जेल जाना होगा और गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद उनके राजनैतिक आकावों के गिरेबान तक भी कानून के हाथ पहुचेंगे,बचेंगे नहीं?

Ex डीजीपी व राज्य सभा सांसद ने कहा कि मैं एक बात अखिलेश यादव से जानना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी अपराधियों, माफ़ियावों को संरक्षण देनें के साथ ही परीक्षाओं में नकल कराने में पारंगत है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं याद दिला दूँ,पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 1991 में अध्यादेश लाए थे। आप के पिता मुलायम सिंह यादव ने 1993 उत्तरप्रदेश विधान सभा चुनाव में ऐलान किया कि वे नकल विरोधी कानून समाप्त करेंगे, कोई विद्यार्थी फेल नहीं होगा। इस कुत्सित चुनावी नारे से छात्र और युवा गुमराह हो गए, पूरा उत्तर प्रदेश नक़ल की राष्ट्रीय राजधानी बन गई। नक़ल करके परीक्षाओं में पास युवाओं के भविष्य समाजवादी पार्टी ने अंधकार में डाल दिया जिसका खामियाजा वे आज भी भुगत रहे है।उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा कि अब आगे आप की योजना क्या होगी? सेंट्रल क़ानून बनने पर नक़ल नहीं करा पाओगे और नक़ल करने और कराने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी। अब प्रदेश के छात्र गुमराह नहीं होंगें क्योंकि वे अपने भविष्य को लेकर सतर्क हैं,वंदे मातरम् !

Brij Lal IPS Retd Ex-DGP UP, Member of Parliament (Rajya Sabha) Dated 24 July,2026.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *