Sun. May 3rd, 2026

यूपी :- बस्ती जिले के सांसद हरीश द्विवेदी ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अपने सांसद निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिए पचास लाख रुपए

यूपी :- बस्ती जिले के सांसद हरीश द्विवेदी ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अपने सांसद निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिए पचास लाख रुपए

आज पूरा देश कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित है,ऐसे में देश एंव प्रदेश की सरकार इस वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। ऐसे में आक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए बस्ती जनपद में एक भी आक्सीजन प्लांट न होने के कारण यहां पर सर्वाधिक समस्या हो रही है, इस गंभीर परेशानी को देखते हुए बस्ती जनपद के लोकप्रिय सांसद हरीश द्विवेदी ने आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अपने निधि से पचास लाख रु.देकर मानव जीवन को बचाने के लिए बहुत सराहनी कार्य किये हैं।

सांसद हरीश द्विवेदी ने जनपद के मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट जल्द से जल्द लगाए जाने की ओर पहल किया है जिससे प्रोडक्शन जल्दी शुरू हो सके, ताकि आने वाले समय मे जनपद में ऑक्सीजन की कमी से कोई भी व्यक्ति को इसकी सुविधा आसानी से मिल सके, और इस अमूल्य मानवीय जिंदगी को ऑक्सीजन की कमी से होने वाले मृत्यु दर को रोका जा सके….

इस ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने सांसद निधि से 50 लाख रुपए देने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया है। सांसद ने कहा कि वे लगातार मेडिकल कालेज, कैली, जिला चिकित्सालय और निजी अस्पतालों के आक्सीजन उपलब्धता पर नजर बनाए हुए हैं। पूरी कोशिश है कि किसी को भी ऑक्सीजन कि किल्लत का सामना न करना पड़े। हम सब मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ेंगे और उसे हराएंगे,

हारेगा कोरोना,जीतेगा हिदुस्तान

दो गज की दूरी,मास्क है जरूरी

सांसद जी के इस सराहनीय कार्य के लिए न्यूज़ 17 इंडिया इनके जज्बे को सलाम करता है । आप सभी देशवासियों से विनम्र अपील है कि कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करें जरूरी न हो तो घर से न निकलें….

(बस्ती से आनंदधर द्विवेदी की रिपोर्ट..)

Related Post