सिद्धार्थनगर 13 मई 2026
यूपी में जनगणना के प्रथम चरण के सम्बन्ध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी- जिलाधिकारी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना- का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी जिसके लिए प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों को पूछेंगे। जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि की 7 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी वर्तमान समय में उपलब्ध है. इस अवधि में अर्थात 7 मई से 21 मई तक लोग स्वयं अपने मोबाईल, कंप्यूटर अथवा लैपटाप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी।
स्व गणना करने वाले लोग ऑनलाइन पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार से जुडी समस्त जानकारी खुद भर सकेंगे। स्व गणना करने हेतु सबसे पहले पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम राज्य का चयन करना होगा, कैप्चा डालना होगा, स्वागत पेज पर OK करना होगा, परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करना होगा जिसमे बाद में परिवर्तन नहीं कर सकते हैं, मोबाईल नंबर दर्ज करना होगा, इमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करना होगा, वेरीफाई एवं प्रोसीड करना होगा, प्रश्नों की भाषा का चयन कर मोबाईल में प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा, जिला, पिन कोड, अपने घर का पूरा पता दर्ज करना होगा तथा मानचित्र पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सटीक लोकेशन भी तय करनी होगी, इसके बाद जनगणना हेतु पूछे जाने वाले सभी 33 प्रश्नों की सही जानकारी भरनी होगी।
डीएम ने बैठक में कहा कि प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे,उनके द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर! जैसे मकान की फर्श, दीवार, छत की प्रमुख सामग्री, परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग, परिवार का मुखिया यदि राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य से सम्बंधित हो तो उपयुक्त का विकल्प चुने, मकान के स्वामित्व की स्थिति, उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दम्पत्तियों की संख्या, पेयजल का मुख्य श्रोत, पेयजल श्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य श्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गन्दे पानी की निकासी, स्नान सुविधा की उपलब्धता, रसोई घर एवं LPG/PNG गैस कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इन्टरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन एवं मोबाईल फोन/स्मार्ट फोन, साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, परिवार द्वारा उपयोग किये जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाईल नंबर (केवल जनगणना उपयोग हेतु) दर्ज कर सहेंजे एवं आगे बढे (Save and Proceed) करना होगा। SAVE करने पर 11 अंकों की एक स्व गणना पहचान संख्या (SEID)) जरी होगी जिसे सुरक्षित नोट कर रख लेंगे।
स्व गणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे, जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है उन्हें अपनों 11 अंकों की एस.ई.आईडी बतानी होगी, प्रगणक एस.ई.आईडी दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे . उक्त स्वगणना में सम्बन्ध में यह स्पष्ट करना बहुत आवश्यक है कि स्वगणना करने में किसी भी प्रपत्र या अभिलेख की कोई आवश्यकता नहीं है अर्थात इसमें किसी आधार संख्या, परिवार रजिस्टर की नक़ल, राशन कार्ड या अन्य किसी अभिलेख की जरुरत स्वगणना करते समय नहीं है. आप अपना मोबाइल नंबर फीड करके स्वगणना की कार्यवाही कर सकते हैं. सभी जनपद वासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वगणना कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, लीड बैंक अधिकारी आर0के0सिन्हा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, बैंक के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

