#यूपी: सीएम योगी ने शारदीय नवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं
#यूपी: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परम्परा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व रहा है,मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह चराचर जगत की आदि शक्ति हैं, इनके अनन्त रूप हैं,
सीएम योगी ने कहा कि नवरात्र में नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदि शक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। वर्ष में दो बार नवरात्रि का कार्यक्रम मातृशक्ति के प्रति भारत की भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों के लिए शुभ मंगलमय एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

