Tue. May 26th, 2026

“रक्तदान महादान” नगर पंचायत शोहरतगढ़ में 33 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

“रक्तदान महादान” नगर पंचायत शोहरतगढ़ में 33 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

शोहरतगढ़. सिद्धार्थनगर । नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एक सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,थानाध्यक्ष शोहरतगढ सहित कुल 33 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के पुरुष व महिला सुरक्षाकर्मी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। लोगों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की देखरेख में रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, थानाध्यक्ष नवीन सिंह प्रमुख रहे। इनके साथ उप निरीक्षक बलिराम गौड़, महिला कांस्टेबल नेहा, दिनेश यादव, प्रभाकर यादव, कृष्णपाल सिंह, संजय कुमार, रामप्रवेश यादव, मुकेश यादव, लेखपाल सुनील सिंह और नगर पंचायत लिपिक राजेश त्रिपाठी ने भी रक्तदान किया।

इसके अतिरिक्त, एडवोकेट नागेन्द्र श्रीवास्तव गुड्डू, राजेश जयसवाल, मनोज तिवारी, शिखर अग्रवाल, बदरे आलम, अभिषेक कश्यप, वीरेंद्र गौड़, रंजन मित्तल, विकास सिंह (विधि डायग्नोस्टिक), रिंकू तिवारी, शंभू, देवेश वर्मा, विवेक पांडे, सूरज गुप्ता, सफीक अहमद, वकील खान, साजन और बलिराम मिश्रा सहित कुल 36 व्यक्तियों ने इस स्वैच्छिक रक्तदान में हिस्सा लिया। रक्तदान कराने वाली टीम में स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार त्रिपाठी, परामर्शदाता अनिता, एमपी डब्ल्यू, सुरजीत कुमार, लैब टेक्नीशियन विजय मिश्रा, स्टाफ नर्स स्तुति त्रिपाठी और वाहन चालक कप्तान कुमार शामिल थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *