Fri. Feb 13th, 2026

राज्यसभा सांसद ने “ओडीओपी मार्ट” के निर्माण हेतु ₹76,97,000/ की धनराशि किया स्वीकृति

सिद्धार्थनगर: 09 अक्टूबर 2025

राज्यसभा सांसद ने “ओडीओपी मार्ट” के निर्माण हेतु ₹76,97,000/ की धनराशि किया स्वीकृति

सिद्धार्थनगर: रिटायर्ड आईपीएस उत्तर प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने आज़ अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर में मुख्यालय पर “ODOP” (एक ज़िला,एक उत्पाद ) मार्ट के निर्माण हेतु अपने निधि से रुपया 76,97,000/( छिहत्तर लाख सत्तानबे हज़ार रुपये) की धनराशि स्वीकृत किया है। इसमें बनने वाली दुकानों में काला नमक चावल की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा,यहाँ पर किसानों के काला-नमक चावल की ख़रीद-विक्री होगी जिससे किसानों को प्रतिस्पर्धी बाजार उपलब्ध होने के कारण अच्छे दाम मिल सकेंगें।

राज्यसभा सांसद ने बताया कि यह किसानों के प्रशिक्षण और सहायता केंद्र के रुप में भी कार्य करेगा। काला-नमक चावल भगवान बुद्ध का महाप्रसाद है जिसको “बुद्ध ब्रांड राइस” के नाम से निर्यात किया जा रहा है।सिद्धार्थनगर में मेरे प्रयास से “कॉमन फैसिलिटी सेंटर” का निर्माण हुआ है! जो इस चावल की शुद्धता,प्राकृतिक खुशबू सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि नये मशीनों से पुराने तरीके से चावल निकाला जाता है जिससे निकला चावल 24 डिग्री सेंटीग्रेड पर भंडारण किया जाता है जिससे इसकी महक सुरक्षित रहती है।

राज्यसभा सांसद ने बताया कि अभी तक किसान जिन मशीनों से चावल कुटवाते है उसमे चावल का तापमान 50 डिग्री तक हो जाता है। 30 डिग्री पर चावल की महक उड़ जाती है। पहले लकड़ी के बने हुए ढेंका से चावल कूटा जाता था! जिससे चावल गर्म नहीं होता था और मिट्टी की डेहरी में रखने के कारण ख़ुशबू बनी रहती थी। कॉमन फैसिलिटी सेंटर उसी पुराने विधि से चावल निकालती है जिससे चावल का तापमान नहीं बढ़ता है और महक सुरक्षित हो जाती है।

उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा किया गया यह छोटा सा प्रयास सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा जिससे मुझे बहुत प्रसन्नता होगी। क्योंकि देश का अन्नदाता खुश रहेगा तो पूरा देश खुशहाल रहेगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने जनपद वासियों को करवा चौथ, धनतेरस,भैयादूज और दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएँ दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *