राप्ती तट पर गूंजा भगवान परशुराम का जयघोष, भव्य मंदिर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन,भव्य जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु भक्त
डुमरियागज, सिद्धार्थनगर। राप्ती नदी के पावन तट के समीप नवनिर्मित भगवान श्री परशुराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर में प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा रामारोश रविवार को कि उल्लास के बीच संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच प्राण-प्रतिष्ता की विधि पूरी की गई। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठा पण्डाल। प्राण-प्रतिषठा समारोह में बड़ी संख्या में बद्धालु शामिल हुए। लोगों ने भगवान श्री परशुराम का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के साथ निर्माण को लेकर बद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि डुमरियागंज की बरती पर भगवान परशुराम का भव्य मंदिर स्थापित होना सनातन समाज और परशुराम भक्तों के लिए मंदिर निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के प्रति श्रद्धालुओं ने आभार जताया। श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण को धार्मिक एवं सांस्कृतिक ष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया,प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शाम को मंदिर परिसर में भव्य जागरण कर आयोजन हुआ। भजन गायकों ने भगवान श्री परशुराम की महिमा का गुणगान किया। भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

