राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
लखनऊ: स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में दिनांक 16 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गृहविज्ञान विभाग द्वारा एमएसएमई विभाग द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्रम में छह सप्ताह का बेकरी एवं कन्फेक्शनरी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास विभाग की ओर से श्री राजन तथा प्रशिक्षक के तौर पर मिस्टर ब्राउन कंपनी की ज्योति मौजूद रहीं।
इस कार्यक्रम में लगभग पैंतीस छात्राओं को विभिन्न बेकरी तथा कन्फेक्शनरी व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफ़ेसर रश्मि बिश्नोई ने कहा कि आज का युवा प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है तथा रोजगार तलाशने की जगह रोजगार देने वाला बन रहा है। प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव ने छह दिवस कार्यक्रम की विधिवत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डाक्टर हेमलता पांडे ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती रंजना ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा भी नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डाक्टर अनिल कुमार मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सभी का आह्वान किया कि आने वाले समय का सामना युवाओं को करना होगा तथा रोजगार के नए अवसर स्वयं सृजित करने होंगे।
उपनिदेशक इग्नू डाक्टर कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा कि इग्नू रोजगार परक अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि थारू समाज के लोगों ने स्टार्टअप के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर पूनम वर्मा ने विस्तार से देश के अर्थतंत्र की व्याख्या करते हुए कहा कि युवा सरकारी नौकरी के व्यामोह से निकलकर आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करें।
प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने कहा ऐसे अनेक उदाहरण सामने हैं कि छोटा सा स्टार्ट करके युवाओं ने पूरे देश में नाम कमाया है। समन्वयकि डाक्टर विशाल प्रताप सिंह ने सभी कार्यक्रमों का संयोजन किया। संचालन सहायक समन्वयक डाक्टर श्वेता भारद्वाज तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक समन्वयक डाक्टर भास्कर शर्मा ने किया। इस अवसर पर सहायक समन्वयक प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी तथा इग्नू परिवार के रुद्र प्रताप, राजकुमार, अमित राजशील, सुशील कैलाश आदि मौजूद रहे।

