Fri. Jan 23rd, 2026

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के0के0 ने मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के संबंध में मुख्यमंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र

उ0प्र0,लखनऊ: 29 अक्टूबर 2024

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के0के0 ने मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के संबंध में मुख्यमंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र

लखनऊ: राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश प्रभारी कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर मांग किया है कि उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के गांवो, कस्बों, नगर निकाय, महानगरों में बढ़ते जानलेवा मच्छरों के प्रकोप से बढ़ रहे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसी स्थिति में जानलेवा मच्छरों के समूल नाश के लिए उपरोक्त सभी जगहों पर दवा का छिड़काव करना बेहद जरूरी है। नहीं तो आने वाले समय मे मच्छरों के प्रकोप से गंभीर बीमारी उत्पन्न होने की संभावना है।

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री उ0प्र0 से आग्रह किया है कि मच्छरों के प्रकोप के अलावा गांवो के अंदर पालतू सूअर बाड़े को आबादी से 500mts दूर हटाकर बसाया जाए??? क्योंकि सूअर के काटने के बाद मच्छर जब इंसान को काटते हैं तो उससे होने वाली बीमारी ज्यादा खतरनाक होती है। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह किया है कि विगत दिनों भीषण बरसात होने से जगह जगह जलभराव होने के कारण मच्छरों का प्रक्रोप बहुत बढ़ गया है। जिससे बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। कृपया जल जमाव वाले जगहों पर मच्छर मानने की दवा का छिड़काव करने की कृपा करने का कष्ट करें… आपसे निवेदन है कि कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।

              भवदीय:-
           कौशल किशोर पांडे 
        प्रदेश प्रभारी/प्रदेश अध्यक्ष
        राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन 
             (उत्तर प्रदेश)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *