#लखनऊः जीएसटी सुधारों का लाभ व्यापारी से ग्राहकों तक पहुंचाएं: सीएम योगी
जीएसटी सुधार जागरूकता अभियान कल से, सीएम योगी ने मंत्रियों-विधायकों को बताई रूपरेखा
जीएसटी सुधारो का लाभ देखने बाजार में उतरेगी प्रदेश की यूपी सरकार
जनप्रतिनिधि बताएंगे जीएसटी दरों में कमी के फायदे,प्रदेश की योगी सरकार स्वदेशी उत्पादों को देगी बढ़ावा
लखनऊः ब्यूरो: राजकुमार मिश्रा
लखनऊः केंद्र सरकार द्वारा किए नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभसीधे जनता तक पहुंचाने और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार सोमवार से विशेष अभियान चलाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंत्रियों और भाजपा सहित सहयोगी दलों के विधायकों को नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म जागरूकता अभियान के 22 से 29 सितंबर तक चलने वाले पहले चरण की रूपरेखा बताई। जनप्रतिनिधियों को इसे प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया, जिससे त्योहारी सीजन में व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता को इसका पूरा लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने इलाके में हर दिन अलग-अलग स्थानों पर अभियान का नेतृत्व करेंगे। वह स्वयं बाजारों में व्यापारियों से लेकर ग्राहकों तक पहुंचेंगे, जनप्रतिनिधि बताएंगे जीएसटी दरों में कमी के फायदे, स्वदेशी उत्पादों को दिया जाएगा बढ़ावा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीएसटी पर चलने वाले जागरूकता अभियान को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते सूचना विभाग इस अभियान में शामिल होंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री भी लगातार सात दिन अभियान को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी और पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में रोजाना एक-दो घंटे बाजारों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। जिलों में प्रभारी मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर उन्हें अभियान से जोड़ेंगे, ताकि यह पहल हर स्तर पर
प्रभावी हो सके। अभियान के तहत जनप्रतिनिधि प्रतिदिन अलग-अलग बाजारों का दौरा करें, दुकानदारों को गुलाब का फूल भेंट कर धन्यवाद दें।
सीएम योगी ने कहा कि दुकानदारों को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुसार जीएसटी की दरों में कमी की है। त्योहारों की खरीदारी के मौके पर ग्राहकों से संवाद कर उन्हें बताएं कि जीएसटी सुधार से सस्ता सामान उपलब्ध हो रहा है। ग्राहकों को भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही, ग्राहकों के छोटे-छोटे वीडियो बनाए जाएंगे, जिसमें वे सस्ते सामान मिलने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे।
मुख्यमंत्री ने अभियान में स्वदेशी उत्पादों बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। कहा कि दुकानों पर ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ का पोस्टर लगाएं। यह संदेश दें कि स्थानीय और भारतीय उत्पादों को अपनाने से ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का सपना साकार होगा। दुकानदारों से आग्रह करें कि वे अपने यहां स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी में किए गए सुधारों से वस्तुएं सस्ती होंगी, लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, इससे निवेश आएगा और रोजगार का सृजन होगा। आम लोगों को इसके बारे में जागरूक करना जरूरी है।

