Fri. Feb 13th, 2026

लखनऊ:आगामी त्योहार नवरात्र,दुर्गा पूजा, विजया दशमी/दशहरा पर्व को लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं- मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ:आगामी त्योहार नवरात्र,दुर्गा पूजा,विजयादशमी/दशहरा पर्व को लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं- मुख्यमंत्री योगी

पर्व-त्योहारों पर लोगों की सुरक्षा, सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए- मुख्यमंत्री योगी

लोगों की आस्था का यथोचित सम्मान करते हुए मन्दिरों में साफ-सफाई व पेयजल की समुचित व्यवस्था हो- मुख्यमंत्री योगी

त्योहारों में विद्युत की आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप निर्बाध रूप से हो- मुख्यमंत्री योगी

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रॉमा सेवाएं अनवरत रूप से चलती रहे- मुख्यमंत्री योगी

चिकित्सालयों में दवाओं की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में रहे- मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश,लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ने आज लखनऊ में स्थिति सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार नवरात्र,दुर्गा पूजा,विजयादशमी/दशहरा पर्व को लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं। पर्व-त्योहारों पर लोगों की सुरक्षा, सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व एवं त्योहारों के दौरान पूरे प्रदेश में स्वच्छता का माहौल हो। इसके लिए नगर विकास विभाग और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जाएं। लोगों की आस्था का यथोचित सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि मन्दिरों में साफ-सफाई व पेयजल की समुचित व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्युत की आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप निर्बाध रूप से हो। विभिन्न विभागों से सम्बन्धित सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण निश्चित समय सीमा के अंदर पूरी कर ली जाए, जिससे त्योहारों में लोगों को परेशानी न हो। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रॉमा सेवाएं अनवरत रूप से चलती रहनी चाहिए। चिकित्सालयों में दवाओं की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में रहे तथा एण्टी स्नेक वेनम व एण्टी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *