लखनऊ: 20 सितंबर 2025
लखनऊ: ऑल इंडिया संघ के राष्ट्रीय कार्यालय पर उमेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार को किया गया सम्मानित
लखनऊ संवाददाता: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया संघ के राष्ट्रीय कार्यालय पर आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं उमेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री दोनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के0डी0 सिंह,संस्थापक दिनेश दीक्षित व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरेज लारी एवं विधिक सलाहकार विशाल सिंह एडवोकेट, के अतिरिक्त कई अन्य वरिष्ठ लोगों ने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कार्यालय पर मौजूद रहे। वहीं उमेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री और मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय कार्यालय पर आने पर लोगों ने माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता संगठन के दोनों सिपाही संगठन को मजबूत बनाने के लिए तन मन से लगे रहते हैं। उनका कार्यशैली सराहनीय है ऐसे लोगों को संगठन हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा और ऑल इंडिया पत्रकारिता संघ के समस्त पदाधिकारी गणों को अपील भी किया कि अगर लखनऊ में किसी काम से आते हैं या ऑफिस आना चाह रहे हैं तो आप लोग अवश्य आए और पदाधिकारी से जरूर मिले। अपनी कोई बात हो कोई समस्या हो उसे अवगत कराएं।
उन्होंने कहा इससे कार्यालय की मजबूती मिलती है और किसी समस्या या दिक्कत की जानकारी होने पर समाधान करने का पूरा प्रयास राष्ट्रीय कार्यालय के पदाधिकारी गण मिलकर करेंगे।दोनों पदाधिकारी उमेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री और मनोज कुमार पूर्वांचल मंडल पर आज उत्तर प्रदेश दोनों लोगों को राष्ट्रीय कार्यालय आने पर बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता है। उन्होंने निर्देश दिया कि आप लोग संगठन की सक्रियता और मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहे हमारी शुभकामना है।

