लखनऊ का ड्रेनेज या सीवर का पानी गोमती में नहीं गिरेगा-मुख्यमंत्री योगी
पीलीभीत से गाजीपुर तक नदी निर्मल व अविरल होगी-मुख्यमंत्री
एक से डेढ़ साल में निर्मल हो जाएगी गोमती -मुख्यमंत्री
विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा में शामिल हुए,उन्होंने जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ केवल आध्यात्मिक उन्नयन का माध्यम ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता, प्राचीन भारतीय विरासत और प्रकृति से संवाद का प्रतीक भी है। गोमती तट के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर सोमवार को पूजा में शामिल होते हुए यह बार सीएम योगी ने बात कही। सीएम ने पहला अर्घ्य देने के साथ ही भोजपुरिया सनेश स्मारिका का विमोचन भी किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि लखनऊ का कोई ड्रेनेज या सीवर गोमती में नहीं गिरेगा। पीलीभीत से गाजीपुर तक गोमती निर्मल व अविरल होगी। भोजपुरी में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ मईया के कृपा सबके ऊपर बनल रहे, सभन लोगन के परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली रहेएके खातिन हम छठी माई से आशीर्वाद मांगत बानी की सबहीं के सपने पूरा करें।
सीएम ने कहा कि यह पर्व देश की प्राचीन विरासत को दर्शाने के साथ ही प्रकृति से संवाद सिखाता है। चार दिनों की कठिन साधना में बहनों की तपस्या को विशेष रूप से सराहते हुए कहा कि यह परिवार की सुख-समृद्धि के साथ लोकमंगल की कामना से जुड़ा है। लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर पूजा में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बच्ची को दुलार करने लगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में गोमती में जलस्तर कम होने और बदबू की शिकायतें आईं, लेकिन इस बार प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर निगम और स्वयंसेवी संगठनों की मेहनत से सुधार हुआ। सीएम ने कहा कि एक से डेढ़ वर्ष में लखनऊ का कोई ड्रेनेज या सीवर गोमती में नहीं गिरेगा। पीलीभीत से गाजीपुर तक गोमती अविरल और निर्मल बनेगी,भोजपुरी में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ मईया के कृपा सबके ऊपर बनल रहे, सभन लोगन के परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली रहेएकरे खातिन हम छठी माई से आशीर्वाद मांगत बानी की सबके सपने पूरा करें।
सीएम योगी ने कहा कि लोकमंगल से जुड़ा यह पर्व देश की प्राचीन विरासत को दर्शाने के साथ ही प्रकृति से संवाद सिखाता है। चार दिनों की कठिन साधना में बहनों की तपस्या को विशेष रूप से सराहते हुए कहा कि यह परिवार की सुख-समृद्धि के साथ लोकमंगल की कामना से जुड़ा है।लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर पूजा में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बच्ची को दुलार करने लगे,मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कूड़ा-कचरा नदी-नालो में न फेंकें’ पिछले दो वर्षों में गोमती में जलस्तर कम होने और बदबू की शिकायतें आईं, लेकिन इस बार प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर निगम और स्वयंसेवी संगठनों की मेहनत से सुधार हुआ।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि आयोजन के बाद स्वच्छता अभियान चलाएं। यह राष्ट्रीय कर्तव्य है। सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथिन के उपयोग से दूरी बनाने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि कूड़ा-कचरा नदी-नालों में न फेंकें। अगर हर व्यक्ति इसका पालन करे, तो आधे से अधिक समस्या का समाधान हो जाएगा। सफाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। इसके साथ ही अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि सम-विषम परिस्थितियों में उन्होंने आयोजन को नई ऊंचाई दी है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, मॉरिशस पीएम के पूर्व सचिव सुरेश रामबरन मौजूद रहे।

