Fri. Feb 13th, 2026

लखनऊ: मिशन शक्ति 05: के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी,अब कोई “मारीच” यूपी में घुसने का दुस्साहस नहीं करेगा

लखनऊ: मिशन शक्ति 05: के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी,अब कोई “मारीच” यूपी में घुसने का दुस्साहस नहीं करेगा

मुख्यमंत्री योगी ने बरेली में पुलिस की गोली लगने पर बदमाश गिड़गिड़ाने लगा,बोला यूपी आकर कर दी बड़ी गलती

सीएम योगी ने कहा 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी!यह किसी से छुपा नहीं है

बुकलेट व ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ फोल्डर का विमोचन किया

‘मिशन शक्ति 5.0’ का किया शुभारंभ, आज निकलेगी बाइक रैली

सीएम योगी बोले, सरकार की नीयत साफ हो तो योजना तय करती है अपना रास्ता

सपा शासनकाल में बेटियों के रोजगार पर भी पड़ती थी डकैती

लखनऊ ब्यूरो: राजकुमार मिश्रा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ करने के साथ ही महिलाओं के साथ अपराध करने वाले बदमाशों को बेहद कड़ी चेतावनी दी। बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग की घटना करने वाले बदमाशों की तुलना रामायण के मारीच से की। कहा, आपने कल (शुक्रवार) देखा होगा कि महिला संबंधी अपराध में शामिल एक बदमाश बाहर से आया था। वह संभवतः मारीच की तरह घुसा था लेकिन जब यहां पुलिस की गोली ने उसके शरीर को छलनी किया तो वह गिड़गिड़ा रहा था कि ‘मैं गलती से उत्तर प्रदेश की सीमा में आ गया था, आगे से दुस्साहस नहीं करूंगा।’ अब जो महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसके सामने संकट की ऐसी ही घड़ी हमेशा खड़ी होगी।

लोक भवन में आयोजित समारोह में योगी ने अभियान के तहत प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का वर्चुअल उ‌द्घाटन करने के साथ ही केंद्रों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की पुस्तिकाओं का विमोचन किया।

सीएम योगी ने इससे पूर्व डिजिटल तकनीक से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा, सरकार की नीयत साफ हो तो योजना अपना रास्ता खुद तय करती है। मिशन शक्ति इसका प्रमाण है। सरकार की नीति भी स्पष्ट है। नारी सम्मान हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन को संवेदनशील होना होगा। पांच वर्ष पहले जब इस अभियान की शुरुआत की गई थी, तब सभी सशंकित थे कि क्या होगा और कैसे करना है। आज परिणाम सबके सामने है। महिला बीट अधिकारी इस अभियान को हर ग्राम सभा व बूथ तक सफल बनाएंगी। रविवार को हर जिले में महिला पुलिसकर्मी बाइक रैली निकालेंगी। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन शक्ति केंद्र का उ‌द्घाटन करते किया,उनके साथ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री वेवी रानी मौर्य (दाएं) व महापौर सुपमा खर्कवाल (वाएं) सूचना विभाग।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर हमला भी बोला। कहा, तब बेटियों की सुरक्षा को खतरा था और उनके रोजगार पर भी डकैती पड़ती थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 2017 तक उप्र पुलिस में 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, जिनकी संख्या अब 44,177 है। हमने हर पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की। पुलिस प्रशिक्षण की क्षमता को तीन हजार से बढ़ाकर 60 हजार से अधिक किया। पुष्टाहार योजना में धांधली व उसमें शराब कारोबारी के वर्चस्व की चर्चा करते हुए भी सपा को घेरा। कहा, अब 204 टेक होम राशन प्लांट से 60 हजार महिलाएं आठ हजार रुपये प्रति माह कमा रही हैं, दो करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, फिट इंडिया मूवमेंट, स्वच्छ भारत मिशन, उज्वला समेत अन्य योजनाओं के तहत महिलाओं को बिना भेदभाव के सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक जनवरी, 2024 से अब तक महिला अपराध से जुड़े 9,513 मामलों में 12,271 आरोपितों को सजा दिलाई गई। इनमें 12 को मृत्युदंड व 987 को आजीवन कारावास के अलावा अन्य श्रेणी की सजा हुई।

सीएम योगी ने कहा एक बेटी की पीड़ा सुनकर लिया था बड़ा निर्णयः उसी समय यह फैसला लिया कि मिशन शक्ति के तहत ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ फोल्डर व महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन (1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098) का प्रचार-प्रसार हर स्कूल-कालेज से लेकर महिलाओं के बीच अधिक से अधिक किया जाए।सीएम योगी ने कहा कि नवरात्र के दौरान मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई जाए मिशन एक माह चलेगा, फिर तीन माह तक इसका विस्तार होगा। सभी विभागों से समन्वय व जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री बनने के बाद बुंदेलखंड के दौरे के समय स्कूल जा रही एक बच्ची से किए गए संवाद की चर्चा की। बताया कि उस बेटी ने कहा था कि ‘मेरे भाई के लिए जूते आए पर मेरे लिए नहीं, क्योंकि मैं बेटी हूं। यह सुनकर मैं भौचक रह गया। इसके बाद ही मैंने हर बच्चे के लिए दो सेट यूनिफार्म, बैग, किताबें, जूते, मोजे व स्वेटर की व्यवस्था की,प्रदेश सरकार प्रति बच्चे के हिसाब से 1,200 रुपये अभिभावकों को भेजती है। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी संबोधित किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी का स्वागत किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *