Fri. Feb 13th, 2026

लखनऊ में सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और बसपा पर किया तीखा वार!

लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और बसपा पर किया तीखा वार!

बहनजी द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ करने पर अखिलेश यादव ने बताया भाजपा और बसपा की अंदरूनी सांठगांठ

कानपुर अखिलेश दुबे मामले में क्यों नहीं बुलडोजर चलाया गया बुलडोजर? सिर्फ बरेली में क्यों चलाया जा रहा बुलडोजर

कांशीराम स्मारक का अगर बीजेपी ने सही रख रखाव किया होता तो पत्थरों का रंग काला नहीं होता- अखिलेश

हम चाहते है यूपी में एक फेज में चुनाव हो- अखिलेश

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी और बहन मायावती दोनों पर बड़ा हमला बोला, अखिलेश ने कहा बहनजी द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की तारीफ करने से साफ दिख रहा है कि दोनों पार्टियों का अंदरूनी आपसी सांठगांठ है ,उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर कांशीराम स्मारक का सही रख-रखाव बीजेपी ने किया होता,तो आज पत्थरो का रंग काला नहीं होता।अखिलेश ने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना रही है, बीजेपी झूठी पार्टी है।

अखिलेश यादव ने बरेली की घटना को लेकर बोले, कि सरकार ने साज़िशन यह सब कराया ताकि कानपुर अखिलेश दुबे मामले की पोल छिप सके।उन्होंने कहा, सरकार ने अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार छिपाने के लिए बरेली की घटना कराई, अगर न्याय चाहिए तो बुलडोजर कानपुर में भी चलाओ, सिर्फ बरेली में क्यों? अखिलेश ने आगे कहा,बीजेपी वालों और हम लोगों की तस्वीरें एक साथ लगाओ, खुद दिख जाएगा कौन गुंडा-माफिया है,सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी में एक ही फेज़ में चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि हमें मिलकर PDA की सरकार बनानी है, यही सच्चा संघर्ष का रास्ता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *