लखनऊ – 31 जुलाई 2024
लखनऊ: विधानसभा परिसर में घुसा पानी,पानी की वजह से मुख्यमंत्री योगी गेट नंबर 01 से निकले बाहर
आज बुधवार को लखनऊ विधानसभा सत्र के दौरान मुख्य भवन के अंदर पानी घुस गया,जिसके कारण से सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विधानसभा के उच्च अधिकारियों ने आनन फानन में मीटिंग आयोजित किया कि विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को कैसे सुचारू रूप से चलाया जाए, पानी की वजह से मुख्यमंत्री योगी को गेट नंबर 01 से बाहर निकाला गया।
विधानसभा परिसर में पानी घुस जाने के कारण ड्यूटी में तैनात सुरक्षा जवान दीवार के गेट पर चढ़ गए,आपको बता दें कि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि विधानसभा परिसर में तथा कमरों में भी किस तरह पानी घुसा हुआ है।

