Fri. May 1st, 2026

लाखों दीपों से जगमग हुआ! दिव्य और भव्य अयोध्या

लाखों दीपों से जगमग हुआ! दिव्य और भव्य अयोध्या

दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या में फिर बना नया कीर्तिमान..अयोध्या में राम के राज्याभिषेक से जीवंत हुआ त्रेता युग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में भगवान राम और सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का राज्याभिषेक कर नौवें भव्य दीपोत्सव का उद्‌घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना करने के बाद अपने संबोधन में दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हमने 2017 में अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया,तो इसके पीछे हमको दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या के 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीप जलाकर एक विश्व कीर्तिमान बनाया। इस आयोजन हेतु लगभग 28 लाख दीपों का इंतजाम किया गया था। मुख्यमंत्री योगी ने विशेष रूप से राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रति विपक्षी रुख को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि इसी अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं!जबकि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तो पर गोलियां चलवाई थी।उन्होंने तो पिछले वर्ष राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया था,विपक्षी दलों ने निमंत्रण अस्वीकार कर आलोचना की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही विपक्षी लोग हैं जो बाबर की कब्र पर जाकर सजदा करते हैं और अयोध्या में भगवान श्रीराम के निमंत्रण को अस्वीकार कर देते हैं। यह वही लोग हैं जो रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं,सत्य परेशान हो सकता है,परंतु पराजित नहीं।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में आए हुए श्रद्धालुओं से कहा कि अयोध्या अब विकास और विरासत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। दीपोत्सव पर आज पूरे प्रदेश में कुल एक करोड़ 51 लाख दीप जलाए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी के पहचान के लिए संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है।जहां इसी उत्तर प्रदेश में गोलियां चलती थीं! आज वहां दीपक जलाए जा रहे है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज अपने पुराने सभी रिकार्ड को तोड़ दिए। 2017 में सत्ता संभालने के बाद दीपोत्सव का कार्यक्रम कराया था,साल दर साल नई ऊंचाइयां दी!दीपोत्सव ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। योगी सरकार ने 9वें साल में 500वर्षों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम को अपने राजमहल में विराजमान करने के दूसरे दीपोत्सव में अयोध्या में फिर से नए कीर्तिमान बनाए। 2025 में 26 लाख 17 हजार 215 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जबकि पिछले साल 2024 में 25लाख 12 हजार 285 दीपों से रामनगरी जगमगाई थी। वहीं दूसरा रिकार्ड सरयू मैया की आरती का रहा। जहां एक साथ 2128 वेदाचार्यों, साधकों और अर्चकों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की। ड्रोन से की गई दीपों की गणना से नया कीर्तिमान ग्रीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने फिर से रामनगरी को ग्रीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।

रविवार को दीपों से पंक्तियां अयोध्या में ऐसी सजी थी मानों धरती पर त्रेता युग उतर आया हो। रामकथा पार्क में प्रभु श्रीराम और माता सीता के अवतरण और राज्याभिषेक का भव्य दृश्य लाखों श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रथ खींचना शुरू किया वैसे ही जय श्रीराम के गगन भेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौवें दीपोत्सव कार्यक्रम में संतों ने रामदरबार पर पुष्प वर्षा की,इसके बाद मुख्यमंत्री ने संतों को वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया,इसके पहले पुष्पक विमान उतरते ही श्रद्धालुजन जय श्रीराम का उदघोष करने लगे।

मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं रथ को खींचकर आगे बढ़ाया, संतों ने भी रथ खींचने में सीएम योगी का सहयोग किया! जिसके ऊपर प्रभु श्रीराम,माता सीता,लक्ष्मण, हनुमानजी सीएम योगी के साथ साथ आगे बढ़े। सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम की आरती की।फिर प्रतिकारात्मक राज्याभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,सूर्यप्रताप शाही,जयवीर सिंह ने मंच पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया! इस दौरान मंच पर राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय,संत,मंहत, जनप्रतिनिधि, व भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *