जनपद सिद्धार्थनगर,दिनांक 31 अक्टूबर 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता परेड कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण
जनपद के थानो व कार्यालयो पर एकता परेड का सजीव प्रसारण अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ देखा गया
आज दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेलजी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में गुजरात के एकतानगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम “एकता परेड” का सजीव प्रसारण रिजर्व पुलिस लाइन, सिद्धार्थनगर में किया गया। इस दौरान डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों के साथ सजीव प्रसारण देखा गया। माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ ली गई।
सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य परेड को देखा तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया गया,इसी क्रम में जनपद के सभी थानो/कार्यालयो में “एकता परेड” का सजीव प्रसारण क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण द्वारा अपने थानो /कार्यालयो के अधीकारी/ कर्मचारीगण व स्थानीय नागरिकों के साथ देखा गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया गया।

