Fri. Feb 13th, 2026

वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्ष गाँठ के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीएम मोदी व मुख्यमंत्री उ0प्र0 का लाइव प्रसारण देखा गया

सिद्धार्थनगर 07 नवम्बर 2025

वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्ष गाँठ के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीएम मोदी व मुख्यमंत्री उ0प्र0 का लाइव प्रसारण देखा गया

आज गर्व का दिन है! कि हम सब लोग एकत्र होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं-सांसद पाल

“वंदे मातरम” राष्ट्रीय गीत ने देश को एकता अखंडता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है-सांसद पाल

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्ष गाँठ के अवसर पर प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यानाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से लाइव कार्यक्रम किया गया। जिसका लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल,जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान,जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में देखा गया

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सांसद डुमरियागंज जगदम्बिकापाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्र गीत बन्दे मातरम का गायन किया गया जिसको उपस्थित सभी लोगो द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत को गाया गया।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज गर्व का दिन है कि हम सब लोग एकत्र होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने देश को एकता अखंडता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। आजादी की लड़ाई में हमारे वीर सपूतों को याद करने का आज शुभ अवसर है,वंदे मातरम गीत ने हमारे देश की आजादी में स्वतंत्रता दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है हमारे देश के वीरों ने राष्ट्रीय गीत को पढ़कर सुनकर अपने जीवन को त्यागा है । देश को गुलामी की जंजीरों से भारत को बाहर किया है । देश को आजाद कराने में आम जन तक संदेश पहुंचाने में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का बहुत बड़ा महत्व रहा है,सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि राष्ट्र की उन्नति देश की एकता और अखंडता के लिए सब मिलकर योगदान दें। भारत माता की वंदना करें और आप जहां पर भी हैं पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें ज्यादा से ज्यादा योगदान दें यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा हमारे देश में वंदे मातरम गीत जो की बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित है बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है देश को एकता के सूत्र में बांधने में उल्लेखनीय कार्य किया गया है हमारे वीर सपूतों द्वारा जब भी बलिदान दिया गया है उन्होंने अंत में वंदे मातरम शब्द का ही प्रयोग कर अपने प्राणों को न्योछावर किया है।

जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि आज हम लोगो ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के सम्बोधन सुना है। देश की आजादी में बन्दे मातरम की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह एक गीत नही है बल्कि राष्ट्र की पहचान है। बन्दे मातरम भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का काम किया है।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि हम सब लोग एकत्र होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने उस समय की परिस्थितियों के अनुसार गुलाम देश में भाव बनाकर सभी लोगों को देश को आजाद करने के लिए एकजुट किया था,जो संदेश दिया है उसको हम भुला नहीं सकते हैं,उस समय भारत में केवल पुस्तकों के अध्ययन के द्वारा ही लोगों को संदेश पहुंचाया जाता था,कहां उस समय राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने जो संदेश दिया था वह अवश्य ही अद्वितीय रहा है राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की आज 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। राष्ट्रीय गीत ने राष्ट्र में एक आम जनमानस में चेतना पहुंचाने का कार्य किया है,इस अवसर पर अनुज्ञा चतुर्वेदी, कक्षा-09 केन्द्रीय विद्यालय, विभु ओझा कक्षा-9, केन्द्रीय विद्यालय, छवि मिश्रा,कक्षा-10 जीजीआईसी नौगढ़ द्वारा भाषण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी एवं सभी लोगो का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार,जीआईसी नौगढ़ प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, अंशुमान सिंह,आदेश जायसवाल,वैभव श्रीवास्तव, अमित शुक्ला,अमित पाण्डेय, करूणापति त्रिपाठी व अन्य उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *