Sun. Feb 15th, 2026

विकसित भारत’ विकसित उत्तर प्रदेश’ 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संकल्प जरूरी-विधायक श्यामधनी राही

विकसित भारत’ विकसित उत्तर प्रदेश’ 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संकल्प जरूरी-विधायक श्यामधनी राही

सिद्धार्थनगर: ‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आज विधायक श्यामधनी राही अपने विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत नौगढ़ ब्लॉक सभागार में आमजनों की सहभागिता हेतु आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित किया…! विधायक ने कहा कि प्रत्येक कपिलवस्तु वासियों का अमूल्य सुझाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आप सभी के सुझाव ‘समर्थ उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की पूर्णता में ‘मील का पत्थर’ सिद्ध होंगे! आइए, हम सब मिलकर अपने विचारों व सुझावों से एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ का निर्माण करें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा,खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव,प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष गंगा मिश्रा सहित नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत सम्मानित ग्राम प्रधानगण,सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य, सम्मानित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता तथा सम्मानित जन उपस्थित रहे..!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *