विधायक विनय वर्मा के भागीरथ प्रयास से शोहरतगढ़-बढ़नी में दो बस अड्डे को मिली मंजूरी
टुडे क्रांति से विजय कुमार मिश्र जर्नलिस्ट की रिपोर्ट:-
सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ कस्बा और बढ़नी में चिह्नित जमीन पर बस अड्डा निर्माण के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह स्वीकृति दे दी है। जल्द ही दोनों बस अड्डों का धन कार्यदायी संस्था को जारी कर भूमि पूजन कर शिलान्यास किया जाएगा,विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को अब बस के लिए जगह-जगह रोड पर यात्रियों खड़ा नही होना पड़ेगा! दिल्ली, बनारस, बलरामपुर, मुंबई, लखनऊ आदि महानगरों की बस आसानी से मिलेगी,यात्रियों के ठहरने, बैठने समेत बसों के आवागमन की जानकारी मिलती रहेगी। अब क्षेत्र के लोगों का लंबे अरसे से बस अड्डा बनने का सपना पूरा होगा।
अपको बताते चले कि लंबे अरसे से कस्बे और क्षेत्र की जनता की मांग के बाद शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस अड्डा बनने के लिए विधायक विनय वर्मा ने तीन साल पहले ही शासन से स्वीकृति कराई थी। लेकिन बस अड्डे के लिए जमीन नहीं मिलने से परियोजना अधर में लटकी रही,इसको लेकर विधायक विनय वर्मा ने फरवरी महीने में परिवहन मंत्री से मुलाकात किया,मंत्री ने जल्द ही धन आवंटन के लिए आश्वाशन दिया है।
विधायक ने बस अड्डे के लिए जमीन नहीं मिलने को लेकर मंत्री दया शंकर सिंह से मुलाकात कर तहसील की लापरवाही को लेकर अवगत कराया था। मामले को सज्ञान में लेकर मंत्री ने पूर्व डीएम डॉ. राजा गणपति आर से बात कर जल्द जमीन उपलब्ध करवाने के निदेश दिए थे,उस समय के तत्कालीन डीएम ने शोहरतगढ़ के पूर्व एसडीएम राहुल सिंह को निर्देशित किया था,जिसके छह महीने बाद पूर्व शोहरतगढ़ नगर पंचायत में मेढ़वा और बढ़नी नगर पंचायत मुड़िला में जमीन चिह्नित की गई। नक्शा बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विधायक विनय वर्मा ने कहा दो बस अड्डों के निर्माण के लिए मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर इस परियोजना को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया, मंत्री ने हमारे आग्रह को स्वीकार कर स्वीकृति दे दी है। उन्होंने आश्वसन दिया कि जल्द दोनों बस अड्डों के लिए धन जारी कर भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा।

