विधायक विनय वर्मा ने अपनी धर्म पत्नी के साथ करीब 350 स्वास्थ्य कर्मियों को साड़ी एवं मिष्ठान्न भेंटकर सम्मानित किया
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा अपनी धर्मपत्नी बबिता वर्मा के साथ बढ़नी ब्लाक परिसर में शनिवार को आशा, एएनएम और संगिनी बहनों सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बढ़नी व इटवा आंशिक ब्लॉक के करीब 350 स्वास्थ्य कर्मियों को साड़ी एवं मिष्ठान्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा भाव, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आशा बहनें, एएनएम, संगिनी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करने वाले इन स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
विधायक ने बताया कि उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सद्भाव व्यक्त करने का अवसर है। इसी भावना के साथ स्वास्थ्य विभाग की कर्मठ बहनों और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान डिप्टी सीएमओ डा.बीएन चतुर्वेदी, इटवा सीएचसी अधीक्षक डा.संदीप द्विवेदी,बढ़नी एमओआईसी डा.अविनाश चौधरी,प्रदीप कमलापुरी, विजय पाण्डेय, रामदास मौर्य,अनिल मिश्र, विशाल सिंह, विष्णु सिंह,संजय मित्तल,दीपक वर्मा रत्नेश सोनी मनोज सोनी दुर्गेश पांडेय विवेक गुप्ता विपिन कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

