Thu. Apr 16th, 2026

विधायक विनय वर्मा ने आगामी त्योहार के दृष्टिगत डीएम व एसपी से मांगी शासनादेश की समुचित जानकारी

शोहरतगढ,सिद्धार्थनगर: 20 सितंबर 2025

विधायक विनय वर्मा ने आगामी त्योहार के दृष्टिगत डीएम व एसपी से मांगी शासनादेश की समुचित जानकारी

विधायक ने मांग किया कि अनुमति प्रक्रिया,आवश्यक प्रपत्र एवं औपचारिकताएँ भी जनसाधारण को बताई जाएँ

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने आगामी त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के अवसर पर पंडाल स्थापना हेतु अनुमति से संबंधित शासनादेश की जानकारी उपलब्ध कराने और थानों को समुचित निर्देश के संबंध में विधायक ने कहा कि आपको विदित है कि हमारे भारत देश एवम तमाम प्रदेशों में यह त्योहार बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आगामी दिनों में दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पावन पर्व जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। क्योंकि यह हम सब की आस्था से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में परंपरानुसार हमारे विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र में अनेक स्थानों पर भव्य एवं दिव्य दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित होते हैं, जहाँ श्रद्धालुजन आस्था के साथ माँ दुर्गा की पूजा एवं आराधना करते हैं।

विधायक ने आग्रह पूर्वक निवेदन किया कि विगत वर्षों की भांति भी इस वर्ष भी अनेक श्रद्धालु व समितियाँ नए पंडाल लगाने की इच्छा व्यक्त कर रही हैं,ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि अनुमति की प्रक्रिया एवं आवश्यक शासनादेश के संबंध में लोगों को प्रशासन से समुचित जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप कई श्रद्धालु हमारे कार्यालय में आकर मार्गदर्शन की अपेक्षा कर रहे हैं।

अतः ऐसी स्थिति में आपसे विनम्र अनुरोध है कि यदि इस विषय में शासन द्वारा कोई निर्देश/शासनादेश जारी हुआ है तो उसकी स्पष्ट प्रति सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही,अनुमति की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्र एवं औपचारिकताएँ भी जनसाधारण को बताई जाएँ, जिससे लोग अनावश्यक परेशानियों से बच सकें तथा आस्था के इस महापर्व पर पूजन-अर्चन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
इस संबंध में शोहरतगढ़ के एसडीएम और सभी चार थानों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए जायें जिससे किसी श्रद्धालु या आमजन को कोई परेशानी नहीं हो,विधायक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रशासनिक सहयोग से यह पर्व शांतिपूर्ण, सुचारू एवं भव्य रूप से संपन्न होगा।

भवदीय: विनय वर्मा,विधायक, 302 शोहरतगढ़ विधानसभा, जनपद सिद्धार्थनगर
दिनांक – 20-09-25

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *