Fri. Feb 13th, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में एक-एक नाम जुड़वाएं,कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं- मुख्यमंत्री योगी

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में एक-एक नाम जुड़वाएं,कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं- मुख्यमंत्री योगी

टुडे क्रांति संवाददाता गोरखपुर।

आज गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने कहा कि एसआइआर में लगने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत लोकतंत्र के लिए है, इसलिए घर-घर संपर्क करें। एक-एक नाम जुड़वाने का काम करें और यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे।उन्होंने सबसे पहले योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में एसआइआर अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। करीब एक माह में गोरखपुर आगमन के दौरान एसआइआर को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ यह उनकी तीसरी बैठक रही। बैठक में भाजपा महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने एसआइआर अभियान को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और नए मतदाताओं को जोड़ने, नाम-पता संशोभित कराने आदि के लिए प्रारूप 6, 7 और 8 का बैग भी कार्यकर्ताओं को दिया। बैठक को सांसद रविकिशन शुक्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। विषय प्रस्तावना, स्वागत भाषण व आभार ज्ञापन महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने तथा संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में एसआइआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करते साथ में सांसद रवि किशन। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को वताएं कि एसआइआर का पंचायत चुनाव से कोई संबंध नहीं है। गौरखपुर बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर जनता में फैले भ्रम को दूर करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआइआर का न तो ग्राम प्रधान और न ही जिला पंचायत चुनाव से कोई संबंध है। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची और पंचायत चुनावों की महत्वता सूची पूरी तरह अलग अलग होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी भ्रम फैलाया जा रहा है कि यदि किसी का नाम शहर की मतदाता सूची में है, तो उसको गांव की संपत्ति पर कोई दूसरा कब्जा कर सकता है या मालिकाना हक को लेकर समस्या खड़ी हो जाएगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।उन्होंने बताया कि ऐसे ही (अनुपस्थित, शिफ्टेड,मृतक श्रेणी की जो सूची मिली है, वह सम्मानित लोगों और बीएलए को दी गई है। इसमें मुख्य रूप से शिफ्ट हो चुके, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हैं। योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ये सभी बूथ पर जाकर गहन जांच करें कि सूची सही है या नहीं। 31 दिसंबर को ड्राफ्ट आने के बाद यदि कोई नाम गलत तरीके से कटता है तो फॉर्म -6 भरवाकर आपत्ति दर्ज कराई जाए।

इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जितांशु, आशु, डा. सत्येन्द्र सिन्हा, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, इन्द्रमणि उपाध्याय, महानगर इकाई के अन्य पदाधिकारी, राप्ती नगर, मालवीय नगर, दीनदयाल नगर, गोरक्ष नगर, आर्य नगर, बिस्मिल नगर व गौता नगर मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, यूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक के अलावा विधायक विपिन सिंह,डा. सत्येन्द्र सिन्हा, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, इन्द्रमणि उपाध्याय, महानगर इकाई के अन्य पदाधिकारी, राप्ती नगर,मालवीय नगर, दीनदयाल नगर,गोरक्ष नगर,आर्य नगर,बिस्मिल नगर व गोरखपुर नगर मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, यूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *