Tue. Nov 17th, 2026

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 16 नवम्बर 2026

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई बैठक

01 जनवरी 2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगो का फार्म-06 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराये-जिलाधिकारी

महाविद्यालयों में कैम्प लगाकर फार्म-06 भरवाकर नये मतदाताओं का नाम जोड़ें,जिससे किसी मतदाता का नाम छूटने न पाए -जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सन्दीप कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने समस्त उपजिलाधिकारियों से मतदेय स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि महिला पुरूष अनुपात ठीक कराये। 01 जनवरी 2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगो का फरर्म-06 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराये। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत कन्ट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी कन्ट्रोल स्थापित करे। इसके अलावा पेंशन लाभार्थी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों, जिनका नाम मतदाता सूची में नही है, सम्मिलित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही महाविद्यालयों में कैम्प लगाकर फार्म-06 भरवाकर नये मतदाताओं का नाम जोड़ें,जिससे किसी मतदाता का नाम छूटने न पाये।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान केन्द्रों पर जो भी आवश्यक सुविधायें है उन्हें पूर्ण करा ले। इसके साथ ही बूथ तक जाने वाले एप्रोच मार्ग को भी ठीक करा ले। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार एवं अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *