Fri. Feb 13th, 2026

विश्व हिंदू महासंघ कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण संपन्न, अखण्ड प्रताप सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर: 03 अगस्त 2025

विश्व हिंदू महासंघ कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण संपन्न, अखण्ड प्रताप सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर संवाददाता। जनपद सिद्धार्थनगर की अधिवक्ता भवन सभागार में विश्व हिंदू महासंघ का जनपद इकाई सिद्धार्थनगर का कार्यकारिणी गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।अधिवक्ता कृपा शंकर तिवारी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सिविल बार संगठन के जिला अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण सजारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्र को माला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

वहीं अखंड प्रताप सिंह एडवोकेट को मुख्य अतिथि ने माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष कृपा शंकर तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष को माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि को माला पहनकर स्वागत स्वागत किया,कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी फूल माला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि आज भारत में हिंदुओं को एक होने की जरूरत है,एक दूसरे को भाईचारे व आपसी प्रेम की भावना से जोड़ने रखना जरूरी है तभी हम सब एक हो पाएंगे और तभी हमारा हिंदू समाज मजबूत एवं सशक्त होगा। और जब मजबूत होंगे तभी हम लोग समाज को तोड़ने वालों से लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

अधिवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह अपने संबोधन में कहा कि बहुत बड़े सौभाग्य की बात है कि विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा हम लोगों को एक अवसर प्रदान किया। आज से हमको अपने सभी सम्मानित हिंदू भाइयों को एक करने का अवसर मिलेगा और इसमें समाज में जो लोकोक्तियां और भ्रष्टाचार फैला रहे हैं उनको हम लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए काम करेंगे। अगर कहीं किसी प्रकार की दिक्कत आती हो तो हम लोगों को अवगत कराएं। हम लोग कदम से कदम मिलाकर उसका सामना करेंगे और इसी तरह से कोई समस्या आती है तो हम सबलोग एकजुट होकर उसका निराकरण करेंगे,और कार्रवाई करने के लिए भी तत्पर हैं।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह संगठन हम सभी हिंदू लोगों को एकजुट करने का प्रेरित करता है। इसमें आप सभी लोग जुड़कर संगठन को मजबूत करें,और जिला तहसील ब्लाक स्तर से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने में एकजुट होकर काम करें। और जनहित में समस्याओं को भी उठाने का काम करें ताकि संगठन को मजबूती मिल सके।सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करता हूं इस मूसलाधार बारिश में भी इतनी काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं तो कहीं ना कहीं विश्व हिंदू महासंघ को लोग मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस जनपद में अभी तक सबसे बेहतर एवं कर्मठ कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं यह बड़ी खुशी की बात है। एक दिन हम लोग अपने संगठन को मजबूती प्रदान करके देशहित और समाज के हक और अधिकार की बात करेंगे। अगर कहीं किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो आप लोग मिलकर उसका निदान करें और प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत करायें ताकि हम अपना पूरा सहयोग दे सके। तो इस तरह से आप सभी लोगों ने इस खराब मौसम में काफी संख्या में आप सब आए सभी पदाधिकारी एवं पूरी टीम को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम का संचालक राणा प्रताप सिंह ने किया।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अखंड प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष और अरविंद कुमार शुक्ला जितेंद्र सिंह कृपा शंकर तिवारी जिला अध्यक्ष आशीष पांडे अनिल कुमार गुप्ता मनोज कुमार, पशुपतिनाथ दुबे, बबलू मिश्रा,जिला अध्यक्ष अजय कसौधन व्यापार संगठन, ब्रह्मदेव एडवोकेट आदि की गरिमामई उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम के अन्त में आयोजक जिला अध्यक्ष कृपा शंकर तिवारी ने सभी सहयोगियों समर्थकों और पदाधिकारियों को सफल बनाने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *