सिद्धार्थनगर: 16 नवंबर 2025
वीरांगना उदा देवी पासी के 168वें शहीद दिवस पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने उनके अतुलनीय बलिदान को किया नमन
सिद्धार्थनगर: आज कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सियारापार पुल पर इंडियन पासी समाज एवं डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद वीरांगना उदा देवी पासी के 168वें शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विधायक श्यामधनी राही ने वीरांगना उदा देवी पासी के अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और अतुलनीय बलिदान को नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया! उन्होंने कहा कि वीरांगना उदा देवी पासी का बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। देश की आज़ादी के लिए उनका योगदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें,समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कन्हैया पासवान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,पासी समाज, श्रीराम पासवान राष्ट्रीय मंत्री,बिहारी लाल पासवान प्रदेश अध्यक्ष,पासी समाज रामकुमार पासवान जिला अध्यक्ष, भानु प्रताप पासवान ग्राम प्रधान,जय प्रसाद, संजय पासवान,रामचंद्र पासवान, सतीश चंद्र पासवान, सत्य प्रकाश राही,सर्वजीत पासवान, गोविंद पासवान, विष्णु पासवान, रामकेश यादव,प्रधान रामकुमार,ओम प्रकाश,सुरेश, विजय,सीताराम,मातिवार, हीरालाल, कपिंदर,फूल चंद्र, त्रिलोकी नाथ, सुनील पासवान, सुजीत,श्याम नंदन,मुनीराम उपस्थिति रहे।

