सिद्धार्थनगर: 28 जून 2025
व्यापारियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – सीएम योगी
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थियों को उद्योग स्थापित करने हेतु 05 लाख का चेक देकर सम्मानित किया गया
दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर अधिक कर देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया
दानवीर भामाशाह की जयन्ती की पूर्व संध्या पर व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया
सिद्धार्थनगर: दानवीर भामाशाह की जयन्ती की पूर्व संध्या पर व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिक कर देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया, जिसका लाइव प्रसारण विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ अम्बेडकर सभागार में देखा गया। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान,जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
दानवीर भामाशाह की जयन्ती/व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के बाल्यकाल के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार थे। जब महाराणा प्रताप अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए निराश होकर परिवार सहित पहाड़ियों में भटक रहे थे तब भामाशाह ने अपनी सम्पूर्ण धन सम्पदा उन्हें समर्पित कर दी। भामाशाह द्वारा दिल्ली की गद्दी के प्रलोभन को ठुकरा कर मेवाड़ की अस्मिता की रक्षा की थी। भामाशाह का जीवनकाल 52 वर्ष रहा। उदयपुर में उनके सम्मान में समाधि स्थल बना है और 31 दिसम्बर 2000 में उनके सम्मान में 3 रूपये का डाक टिकट जारी किया गया। भामाशाह के योगदान ने न केवल महाराणा प्रताप को संघर्ष जारी रखने का साहस दिया बल्कि मेवाड़ की अस्मिता और सम्मान को भी सुरक्षित रखा। भामाशाह का मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम ,दानवीरता और सेवा के कारण उनका नाम इतिहास में अमर हो गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों की सेवा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। भामाशाह ने अपनी सम्पूर्ण धन सम्पदा सेना के कल्याण हेतु दान कर दिया था। ऐसे दानवीर से प्रेरणा लेकर देश की सेवा एवं सुरक्षा में अपना योगदान देना चाहिए। 2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था एवं 2017 के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन हुआ है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दानवीर भामाशाह की जयन्ती/व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर अधिक कर जमा करने वाले व्यापारियों एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थियों को उद्योग स्थापित करने हेतु 05 लाख का चेक देकर सम्मानित किया तथा सभी व्यापारियों को बधाई दिया।
इस अवसर पर विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा जनपद के अधिक कर जमा करने वाले एसपी आटो मोबाइल्स, बीके आटो सेल्स, ओमप्रकाश चौधरी, सुनील कुमार को प्रमाण-पत्र एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकाय योजना के निर्मला, मो0 वजीर एवं हर्ष कसौधन को 05 लाख का सांकेतिक चेक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद प्रतिनिधि, उपायुक्त राज्यकर सिद्धार्थ सौरभ बन्धु, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी प्रिया सिंह, व व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

