Fri. Feb 13th, 2026

शिकायतकर्ता के खाते से फ्राड हुए धनराशि ₹7000/-को साइबर सेल थाना खेसरहा ने कराया वापस

सिद्धार्थनगर: दिनांक 03 जनवरी 2026

शिकायतकर्ता के खाते से फ्राड हुए धनराशि ₹7000/-को साइबर सेल थाना खेसरहा ने कराया वापस

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन ,पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिनी यादव के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल थाना खेसरहा की टीम द्वारा श्रीमती सुमन देवी साकिन बेलौहा बाजार, थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के साथ फ्राड हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए श्रीमती सुमन देवी के खाते में रूपया 7000/- वापस कराये गए ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः शिकायतकर्ता श्रीमती सुमन देवी साकिन बेलौहा बााजार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के खाते से बिना जानकारी के AEPS के माध्यम से कुल रूपये 7000/- दिनांक 07.10.2025 को अपने खाते में ट्रान्सफर कर लिया । आवेदिका को जैसे ही ज्ञात हुआ कि मेरे साथ फ्राड हो गया l NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया । उक्त शिकायत पर साइबर सेल थाना खेसरहा की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.01.2026 को श्रीमती सुमन देवी के खाते में धनराशि 7000 /- रूपये वापस कराया। साइबर सेल थाना खेसरहा की टीम के सराहनीय कार्य के लिए श्रीमती सुमन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

फ्रॉड धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम: अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा,
उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप यादव थाना खेसरहा,उ0नि0 रवि प्रताप सिंह सेंगर थाना खेसरहा,का0 आप0 ग्रेड बी अभितोष अवस्थी थाना खेसरहा,का0 अभिषेक कुमार मौर्य थाना खेसरहा,म0 का0 रम्भा यादव थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर।

थाना खेसरहा पुलिस टीम ने साइबर क्राइम से बचने के लिए जारी किया 10 निम्न बिंदु-👇
1–साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी इक्ट्ठा करते है और इसका उपयोग इंटरनेट पर आपकी झूठी पहचान बनाने में उपयोग कर सकते है। किसी भी सार्वजनिक साइट, ब्लॉग या सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी कभी भी साझा/शेयर न करें। जैसे कि आपकी सरकारी आईडी, पासवर्ड, बैंक खाता नम्बर, पिन इत्यादी।

2–ईमेल, मैसेजिंग ऐप या इन्सटैंट मैसेंजर पर प्राप्त लिंक्स पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें और यदि आप उनकी सत्यता पर विश्वास नही करते, तो हमेशा भेजने वाले या उनकी आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें। जैसे कि बैंक, दूरसंचार ऑपरेटर, बीमा कंपनी आदि।

3–अपने पासवर्ड को जटिल रखें ( अर्थात अक्षरों–जैसे a, b, c, संख्याओं। जैसे 1, 2, 3 और विशेष अक्षरों – जैसे @, #, % को मिलाकर पासवर्ड बनाये) और उसे किसी के साथ साझा न करें। विभिन्न साइटों/ऐप्स के लिए अलग-अलग पासवर्ड का प्रयोग करें।

4–वेब पेज पर अपनी जानकारी दर्ज करने से पहले, वेबसाइट के लिंक की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि वेब पता https (“s” से सुरक्षित) से शुरु होता है और एक बन्द ताले के निशान को भी देखें।

5–ऑनलाइन बैंकिंग या ऑनाइन लेनदेन करने के लिए कभी भी सार्वजनिक/ मुफ्त वाईफाई का उपयोग न करें।

6–साइबर अपराध होने पर सूचना तत्काल हेल्प लाईन नं0 1930 पर व पुलिस दें । 24 से 48 घंटे के अंतराल में आपके धन को वापस कराने की अधिक संभावना रहती है।

7-सिम ब्लाक/एक्सपायर का संदेश प्राप्त होने पर दिये गये नम्बरों पर वार्तालाप न करें।

8-फोन पर कैश रिवार्ड को अपने खाता में लेने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति के बताये हुये नियमों का पालन न करें।

9-ओएलएक्स पर कोई भी वाहन/सामान खरीदने वाले व्यक्ति को बेंचने वाले व्यक्ति द्वारा यदि अपना कोई सरकारी आई-कार्ड/कैंटीन कार्ड डाला गया है तो उसे चेक कराने के बाद ही लेन-देन करें।

10-अधिक सहायता हेतु साइबर क्राइम सेल खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के मो0न0 9454404236 पर सम्पर्क करें।🚨साइबर ठगों से सावधान! 🚨 जानकारी और जागरूकता ही बचाव है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *