सिद्धार्थनगर: 20 सितंबर 2025
शोहरतगढ़ विधायक ने नवरात्रि पर्व पर क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद रखने के संबंध में जिलाधिकारी/एसपी को लिखा पत्र
शोहरतगढ़ विधायक ने नवरात्रि पर्व में क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद रखने के संबंध में जिलाधिकारी/एसपी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि नवरात्रि त्योहार सनातन धर्म के आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। ऐसे में श्रद्धालु भक्तगण पूरी आस्था व विश्वास से इस पर्व को मनाते हैं। ऐसे नवरात्रि का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ इसका पालन करते है। इस अवसर पर माता दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना होती है और नगर सहित पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहता है। इस दौरान नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक ने पत्र लिखकर आग्रह किया कि आपसे विनम्र निवेदन है कि नवरात्रि के पूरे अवधि में नगर क्षेत्र और आसपास के प्रमुख बाजारों में स्थित सभी मीट की दुकानों को बंद रखने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे। इस संबंध में सभी थानों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जायें। यह धार्मिक आस्था, स्वच्छता और नवरात्रि के अवसर पर पवित्रता बनाये रखने हेतु अत्यंत आवश्यक है। प्रशासनिक स्तर पर ऐसे प्रबन्ध होने चाहिए जिससे सभी त्योहार शांतिपूर्ण और अच्छे वातावरण में मनाए जायें और श्रद्धालुओं/भक्तों एवं आमजन की आस्था को किसी प्रकार से ठेस न पहुँचे। विशेष करके चौराहे और रास्ते के किनारे सटा करके जहां दुकान लगी रहती हैं, उन्हें हर हाल में बंद करना सुनिश्चित करें।
विधायक ने कहा कि ऐसी स्थिति में शोभायात्रा और मूर्तियों को ले जाने के साथ श्रद्धालुओं की टोली इन्हीं रास्तों से जाती है। कई बार कुछ अराजक तत्व जानते हुए माहौल को बिगाड़ने और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए रास्ते में या ऊपर फेंकने की कोशिश कर देते हैं। ऐसे में पूजा का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। ऐसी स्थिति में किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न न करने पाए और शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए दुकानों का बंद कराया जाना नितांत आवश्यक है।
भवदीय: विनय वर्मा, विधायक,302 शोहरतगढ़ विधानसभा-जनपद-सिद्धार्थनर,दिनांक – 21 -09-2025

