Thu. Apr 16th, 2026

शोहरतगढ़ विधायक ने शहीद भगत सिंह चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन व शिलान्यास

सिद्धार्थनगर: 20 मार्च 2026

शोहरतगढ़ विधायक ने शहीद भगत सिंह चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन व शिलान्यास

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने आज चिल्हिया चौराहे पर शहीद भगत सिंह चौराहा के रूप में सौंदर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने बताया कि मेरे विकास निधि से 20 लाख 22 हज़ार रुपए की लगात से हुआ यह कार्य शोहरतगढ़ विधानसभा को और अधिक सुंदर, सुसज्जित एवं विकसित बनाने के हमारे संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। आज का यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र की जनता का उत्साह और अपार जनसमर्थन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। क्षेत्रवासियों के स्नेह और सहभागिता ने इस जनहितकारी कार्य के शुभारंभ को एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान क्रेन के माध्यम से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। इस दौरान इंद्रदेव की विशेष कृपा भी इस आयोजन पर बनी रही। कार्यक्रम के दौरान मौसम पूर्णतः अनुकूल रहा और समापन के पश्चात हुई वर्षा मानो इंद्रदेव के आशीर्वाद का साक्षात प्रतीक बन गया।

इस दौरान कार्यदायी संस्था सिडको के अधिशासी अभियंता द्वारा विधायक तथा कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

विधायक ने कहा कि हृदय से क्षेत्र की समस्त जनता,भाजपा, निषाद पार्टी एवं अपना दल (एस) के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन सफल एवं भव्य बन सका। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं का विधायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सबके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से शोहरतगढ़ के समग्र विकास हेतु निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *