Sun. May 10th, 2026

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए 400 सीट जीतने का किया दावा…

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए 400 सीट जीतने का किया दावा…

सिद्धार्थनगर – सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपा जिला कार्यालय सिद्धार्थनगर पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने जूही सिंह का जोरदार स्वागत किया गया,और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

मीडिया से बात करते हुए सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में सपा की ताकत बढ़ रही है जिसकी लोकप्रियता से उत्तरप्रदेश की योगी सरकार डर गई है।

सपा के क्रांति रथ यात्रा को रोकना इसका प्रमाण है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने सपा की महत्वाकांक्षी योजनाओं को रोक कर लोंगो के साथ विश्वासघात किया है।

आगामी 2022 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। यूपी में महिला सुरक्षा और लॉ एंड ऑर्डर को बद से बदतर बताते हुए जूही सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश में सपा को 400 से ऊपर सीट मिलेगी।

ओवैसी के अखिलेश को अँगूठा छाप वाले बयान पर जूही सिंह ने कहा कि ये तो सभी जानते है उन्होंने इंजीनियरिंग की है। और इस तरह के बेतुके बयान का कोई मतलब नही है।

Related Post