सिद्धार्थनगर: 20 नवंबर 2025
सहायक आयुक्त (खाद्य), बस्ती मण्डल के नेतृत्व में तहसील इटवा में अवैध पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारकर 10नमूने संग्रहित करके जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा 386kg मिलावटी पनीर, 178 लीटर मिलावटी दूध, 208 लीटर लिक्विड सोयाबीन नष्ट कराया गया
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 223 kg स्किम्ड मिल्क पाउडर, 238 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल,सीज किया
सिद्धार्थनगर: सहायक आयुक्त (खाद्य), बस्ती मण्डल, बस्ती के नेतृत्व में जनपद सिद्धार्थनगर के सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थान नागचौरी, तहसील इटवा पर स्थित अवैध पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारकर 02 पनीर का नमूना, 01 दूध का नमूना, 01 सोया मिल्क का नमूना, 01 सफॉलाइट का नमूना, 01 रानीपाल का नमूना, 02 स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना, 01 रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल का नमूना, 01 sacharin का नमूना, इस प्रकार कुल 10 नमूने संग्रहित करके जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
386kg मिलावटी पनीर, 178 लीटर मिलावटी दूध, 208 लीटर लिक्विड सोयाबीन नष्ट कराया गया तथा 223 kg स्किम्ड मिल्क पाउडर, 238 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल, सीज किया गया।
उक्त छापेमारी के दौरान टीम में वी के पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य), बस्ती मण्डल, बस्ती, आर एल यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll, नरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद, जय प्रकाश, हीरा लाल, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।

