Fri. Jan 23rd, 2026

सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ के पदाधिकारियों ने अपनी आमांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक की

लखनऊ/दिनांक 07 जुलाई 2024

सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ के पदाधिकारियों ने अपनी आमांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक की

लखनऊ, आज सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक अलीगंज स्थित पंचायती राज निदेशालय लोहिया भवन लखनऊ में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मैनेजर सिंह ने की, बैठक में संघठन की विभिन्न मांगो एंव समस्याओं को लेकर उपस्थित सभी जिलो के अध्यक्षो और महामंत्रीयों से चर्चा करते हुए प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को अमल में लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर पदोन्नति मूल शासनादेश 03वर्ष किया जाए

दिनांक 01 अगस्त 2016 के शासनादेश को 8वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद पूर्णतः लागू नही हुआ इस कारण इसको निरस्त कराया जाए की मांग की गई। बैठक का संचालन संघ के महामंत्री कमल किशोर शुक्ल द्वारा किया गया।

इस दौरान अशोक सिंह मण्डल अध्यक्ष, लवेश कुमार शर्मा मथुरा, अनिलपाल प्रयागराज, सतीश चंद्र शर्मा मथुरा, करुणा चौहान बिजनौर, सुशील पाण्डेय, अनिल बाजपेई उन्नाव, आशुतोष मिश्रा, अरविन्द कुमार सिंह, रविकुमार, सीताराम,मनोज कुमार सिंह, शम्भूनाथ पाठक, आनन्द कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *