सिद्धार्थनगर: 04 अगस्त 2025
सांसद खेल महोत्सव 2025, ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त बैठक हुई
सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025 मे ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए आज विकास भवन के अंबेडकर सभागार में जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के समस्त प्रधानाचार्य,खेल प्रशिक्षक,बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं खेल अनुदेशक, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी गण सहित आयोजन समिति से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक मे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण भी सभी के समक्ष दिया गया तथा सभी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आग्रह भी किया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग,युवा कल्याण विभाग में खेल से जुड़े हुए खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग करें और उनका रजिस्ट्रेशन हो इसके लिए सभी लोगों को सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल के तरफ से आग्रह भी किया गया। बैठक का संचालन सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति के सचिव और कार्यक्रम समन्वयक अरुण कुमार प्रजापति ने किया।
समन्वय बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार,युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी गण सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा,उग्रसेन सिंह, कस्तूरबा बालिका के जिला समन्वय सुरेंद्र श्रीवास्तव ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में सांसद खेल महोत्सव में रजिस्ट्रेशन करने की अपील की,
सांसद खेल महोत्सव के बैठक में DNIIT कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के निदेशक अमित कुमार त्रिपाठी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित सभी प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक, ब्लॉक ब्यायाम शिक्षक को रजिस्ट्रेशन की सरल प्रक्रिया से प्रशिक्षण देकर अवगत भी कराया, बैठक की शुरुआत में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति के सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि 29 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जो 20 सितंबर तक चलेगी। सभी विद्यालयों से जुड़े हुए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से मेरा आग्रह है कि 20 सितंबर के पहले सभी प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक, अपने-अपने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन अधिक से अधिक संख्या में सांसद खेल महोत्सव के लिंक पर जाकर कराने का कष्ट करें। रजिस्ट्रेशन आप व्यक्तिगत खेल और टीम खेल पर कर सकते हैं। महोत्सव मे पारम्परिक खेलो जैसे कबड्डी,खो खो,एथलेटिक्स, गुल्ली डंडा, फुटबॉल, बैडमिंटन इत्यादि खेलो मे प्रतिभाग कर सकते है।
बैठक में सभी माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य,पीटीआई टीचर,बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल, अरुण कुमार,महेंद्र प्रसाद सहित जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी सहित पंजीकरण प्रक्रिया के प्रभारी उमेश पांडे, मनोज चौबे, प्रिंस शर्मा,मुरारी सिंह,त्रियुगी चौहान, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम शंकर पांडे, सत्येंद्र गुप्ता,रत्नेश सिंह, दौलत राम गुप्ता सहित जनपद के समस्त खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


