सिद्धार्थनगर: 06 दिसंबर 2025
सांसद पाल ने बांसी में 336 दिव्यांग बच्चों को वितरित किए सहायक उपकरण
ब्लाक संसाधन केंद्र बांसी में दिव्यांग बच्चों के बीच सांसद पाल ने वितरण किया दिव्यांग सहायता उपकरण
सिद्धार्थनगर: आज ब्लॉक संसाधन केंद्र,बासी, जनपद– सिद्धार्थनगर में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम–2025 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया,सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी साझा की,सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास के लिए संचालित योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
सांसद पाल ने कार्यक्रम के दौरान 336 दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्रेल किट, सीपी चेयर, कान की मशीन आदि सहायक उपकरण वितरित किए। ट्राईसाइकिल और बैसाखी मिलने पर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी वास्तव में प्रेरणादायक थी,ये उपकरण बच्चों में आत्मनिर्भरता और नई आशा का संचार करेंगे।
आज के इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीआईओएस, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

