Fri. Jan 23rd, 2026

सांसद पाल ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया राहत सामग्री

सिद्धार्थनगर/दिनांक 11 अक्टूबर 2024

सांसद पाल ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया राहत सामग्री

सिद्धार्थनगर- जिले में लगातार तीसरी बार बाढ़ का प्रकोप रहा। और हर बार आंशिक रूप से जनपदवासी बाढ़ से प्रभावित रहे, जिससे बाढ़ के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान केंद्र की मोदी और प्रदेश के योगी की सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को हर प्रकार से यथा संभव राहत पहुंचाने का काम कर रही है। उक्त बातें सांसद जगदंबिका पाल ने
कपिलवस्तु विधानसभा के ग्राम कुसमी और सेमरा कला में राहत सामग्री वितरण करते हुए कहा। उन्होंने कहा जिसमें प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही।

मुख्य विकास अधिकारी ने बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में कहा कि राजस्व टीम के द्वारा लगातार नागरिकों के नुकसान का आकलन कराकर उनके नुकसान की भरपाई की कोशिश प्रशासन स्तर से भी की जा रही है।

इस अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिकापाल ने देर रात्रि तक लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया और उन्होंने कहा कि आप लोग चिंतित ना हों.. हर कदम पर आपका बेटा जिसे आप सबने चुनकर सांसद बनाया है आप लोगों के सुख दुःख में हमेंसा साथ है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ,खंड विकास अधिकारी जोगिया, राजस्व निरीक्षक ,लेखपाल सहित सांसद प्रतिनिध एस.पी अग्रवाल,चिल्हिया मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, दिलीप सिंह,अमरेंद्र पाल, प्रिंस, अखंड पाल, जहीर आदि लोग मौजूद रहे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *